‘कफन ओढ़ ले चुनाव आयोग…’, लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर लगा विवादित पोस्टर

इस पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की संसद भवन की वह तस्वीर है जिसमें चुनाव आयोग के खिलाफ सफेद चादर दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

65
UP Politics

UP Politics: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के दफ्तर के सामने एक ऐसा पोस्टर लगाया गया है जो चर्चा में आ गया है। यह पोस्टर लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित सपा दफ्तर के बाहर लगा है। समाजवादी पार्टी ने इस पोस्टर को लगाते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही इस पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की संसद भवन की वह तस्वीर है जिसमें चुनाव आयोग के खिलाफ सफेद चादर दिखाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सपा दफ्तर के बाहर लगा विवादित पोस्टर

समाजवादी पार्टी के दफ्तर के बाहर विवादित पोस्टर लगाया गया है जिसमें चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस पोस्टर में चुनाव आयोग को भारतीय जनता पार्टी का संरक्षण करने वाले करार दिया गया है। इस पोस्टर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की संसद भवन की तस्वीर जिसमें वह तमाम सपा सांसदों के साथ हाथ में सफेद रंग की चादर लेकर खड़े हैं। इस चादर पर चुनाव आयोग का नाम लिखा है। इस पोस्ट पर लिखा है ‘भाजपा को संरक्षण देने वाला चुनाव आयोग ये ‘कफन’ ओढ़ ले।’ इसके साथ ही इस पर लिखा गया है ‘जिलेवार कार्यक्रम चले चुनाव आयोग को कफ़न भेंट करें।’ सपा दफ्तर के बाहर लगे यह विवादित पोस्टर चर्चा में आ गया है। चुनाव आयोग के खिलाफ ये विवादित पोस्टर समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव अब्दुल अजीम मंसूरी ने लगवाया है।

मिल्कीपुर उपचुनाव में गड़बड़ी का लगाया था आरोप

आपको बता दें इससे पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर उपचुनाव में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग पर तीखा हमला किया था। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखते हुए कहा ‘जिन संविधानिक संस्थाओं से देश के लोकतंत्र को आशा है। अगर वही निराशा को जन्म देंगे। तो उनसे हम उनकी अपनी भूमिका के लिए श्वेतपत्र नहीं मांगेंगे बल्कि श्वेतवस्त्र भेंट करेंगे।’

Read More-इमरजेंसी और अंबेडकर के मुद्दे पर PM मोदी ने कांग्रेस को लगाई फटकार, कहा- ‘लोगों को बेवकूफ बनाकर राजनीति चलाई’