12 करोड़ लागत से बना पुल नदी में गिरा, कांग्रेस बोली- ‘बिहार में डबल इंजन की सरकार…’

Araria Bridge Collapse: बिहार के एरिया में उद्घाटन से पहले ही पुल गिर गया। लोग जिस पल पर चलने के लिए बरसों से इंतजार कर रहे थे इसका उद्घाटन होने से पहले ही यह पुल टूट कर नदी में समा गया। आज सिखटी प्रखंड व कुर्साकाटा प्रखंड को जोड़ने वाला पड़रिया पुल अपने निर्माण के दौरान ही नदी के गर्भ में समा गया। पुल के ध्वस्त होने का वीडियो भी सामने आया है। वही आपको बता दें इस पल को बनवाने में स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल व सांसद प्रदीप कुमार ने काफी मेहनत की थी।

12 करोड रुपए लागत से बना था पुल

इस पुल को बनाने के लिए कई करोड़ की लागत लगी है। यह पल जब बना तो पहली बार नदी का किनारा बाढ़ के कारण दूर हो गया। इसके बाद 12 करोड़ की लागत से नदी को किनारे तक को जोड़ने के लिए पुल का निर्माण शुरू हुआ। अररिया में पुल ढहने की घटना पर सिकटी विधायक विजय कुमार का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि पुल कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक की लापरवाही के कारण ये पुल ढहा है। हम मांग करते हैं कि प्रशासन इसकी जांच कराए।

कांग्रेस ने बोला सरकार पर हमला

वही इस पुल के ढहने से कांग्रेस ने बिहार की सरकार पर हमला बोला है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि,’बिहार में डबल इंजन की सरकार का पुल नदी में बहा।’

Read More-प्रियंका गांधी के वायनाड से चुनाव लड़ने के फैसले पर प्रमोद कृष्णम, बोले-‘उन्हें हिंदुओं पर भरोसा नहीं…’

Hot this week

ममता का इनकार, विधानसभा भंग, अब किसके हाथ में होगी पश्चिम बंगाल की कमान?

पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों के बाद राजनीतिक हलचल...

आंधी-तूफान में घिरा डिप्टी सीएम का हेलीकॉप्टर, पायलट के फैसले ने टाल दिया बड़ा खतरा?

Breaking News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुरुवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img