UP की इस सीट पर रामायण के ‘राम’ को उम्मीदवार बना सकती है BJP, दूसरी लिस्ट में कर सकती है ऐलान!

Up Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव में सभी की नजर उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर टिकी हुई है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है जिसमें 51 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। अब मान जा रहा है कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में कई मौजूदा सांसदों के नाम कट सकते हैं। सूत्रों की माने तो रामायण के राम यानी अरुण गोविल उत्तर प्रदेश की एक सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं।

इस सीट पर चुनाव लड़ेंगे रामायण के राम

सूत्रों के अनुसार रामानंद सागर की रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल मेरठ से चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल का नाम काटकर किसी सेलिब्रिटी को इस सीट से चुनाव लड़ा सकती है। जिसमें रामायण के राम अरुण गोविल का नाम सामने आ रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी की दूसरी लिस्ट में अरुण गोविल का नाम आ सकता है हालांकि मेरठ सीट पर कई दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं। अब यह देखना होगा कि मेरठ सीट पर किस उम्मीदवार का नाम बीजेपी घोषित कर सकती है।

तीन बार चुनाव जीत चुके हैं राजेंद्र अग्रवाल

मेरठ से बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल तीन बार चुनाव जीत चुके हैं। साल 2019 के चुनाव में राजेंद्र अग्रवाल ने बसपा उम्मीदवार हाजी याकूब कुरैशी को हराया था। इस बार राजेंद्र अग्रवाल का टिकट कटना तय माना जा रहा है। यह तो दूसरी लिस्ट में ही साफ हो पाएगा कि मेरठ से किस उम्मीदवार का नाम घोषित किया गया है।

Read More-Sara Ali Khan के साथ हुआ बड़ा हादसा, एक्ट्रेस का जला पेट, वीडियो शेयर कर दिखाई हालत

Hot this week

जगन रेड्डी ने CJP को दिया समर्थन, NDA से बदले सुर! चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img