कॉलेज स्टूडेंट्स की हुई बल्ले-बल्ले! Gemini का 1 साल का प्रीमियम प्लान फ्री, ऐसे मिलेगा फायदा

नए एकेडमिक सेशन के बीच Google ने कॉलेज स्टूडेंट्स के लिए Gemini को लेकर बड़ा ऑफर पेश किया है। कंपनी के मुताबिक, योग्य भारतीय कॉलेज छात्र Google AI Plus का पेड प्लान पूरे एक साल तक बिना किसी शुल्क के इस्तेमाल कर सकते हैं। यह ऑफर 19 अगस्त 2026 से शुरू हो चुका है। इसके साथ Gemini ऐप में स्टूडेंट्स के लिए अलग Student Hub भी दिया गया है, जहां पढ़ाई से जुड़े कई AI फीचर्स मिलते हैं। इस ऑफर का मकसद छात्रों को पढ़ाई, प्रोजेक्ट और रिसर्च जैसे कामों में AI की मदद उपलब्ध कराना है। आम यूजर्स के लिए पेड प्लान की कीमत होती है, लेकिन योग्य छात्रों को फिलहाल इसका लाभ मुफ्त में दिया जा रहा है।

फ्री प्लान में मिलेंगे कई प्रीमियम फीचर्स

Google AI Plus के इस स्टूडेंट ऑफर में केवल AI चैट का इस्तेमाल ही नहीं किया जा सकेगा, बल्कि छात्रों को कई अतिरिक्त सुविधाएं भी मिलेंगी। छात्र टेक्स्ट के साथ वीडियो, इमेज और ग्राफिक्स तैयार करने जैसे काम कर सकेंगे। फ्री यूजर्स की तुलना में ज्यादा सर्च और इस्तेमाल की लिमिट मिलने से बड़े प्रोजेक्ट पर काम करना आसान हो सकता है। इसके अलावा Google Drive, Gmail और Google Photos के लिए 400GB स्टोरेज भी मिलेगा। Student Hub में AI की मदद से पढ़ाई को इंटरैक्टिव बनाने वाले फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 3D मॉडल जैसे टूल्स की मदद से मैथ्स और फिजिक्स के मुश्किल विषयों को समझने की सुविधा भी शामिल है। Gmail और Google Docs में मौजूद AI फीचर्स से नोट्स और दूसरे पढ़ाई के काम भी आसान हो सकते हैं।

31 दिसंबर तक करना होगा वेरिफिकेशन, फिर ध्यान रखें ये बात

इस ऑफर का फायदा लेने के लिए योग्य छात्रों को 31 दिसंबर 2026 तक अपना स्टूडेंट स्टेटस वेरिफाई करना होगा। इसके लिए Google की Student Offer वेबसाइट पर जाकर कॉलेज आईडी या आधिकारिक कॉलेज ईमेल के जरिए पहचान की पुष्टि करनी होगी। वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद अकाउंट पर 12 महीने के लिए Google AI Plus एक्टिव हो जाएगा। हालांकि, छात्रों को एक जरूरी बात का ध्यान रखना होगा। फ्री अवधि खत्म होने के बाद सब्सक्रिप्शन अपने आप पेड प्लान में बदल सकता है। इसलिए जो छात्र आगे इसका शुल्क नहीं देना चाहते, उन्हें फ्री अवधि समाप्त होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना होगा। ऐसे में ऑफर लेने से पहले इसके नियम और ऑटो-रिन्यूअल की जानकारी जरूर देखना जरूरी है।

Read more-अक्षय कुमार के साथ फिर हुआ ऐसा हादसा, सैफ अली खान ने बचाया! वायरल वीडियो में दिखा पूरा माजरा

Hot this week

8 साल के लिव-इन के बाद अर्जुन रामपाल ने ग्रैबिएला से रचाई शादी, 2 बच्चों के बाद लिया बड़ा फैसला

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स की शादी...

‘रामायण’ में यश के रावण लुक पर फिदा हुए हनी सिंह, बोले- रणबीर से भी…

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले ही...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img