9 किलो का लहंगा पहनकर दुल्हन ने किया ऐसा डांस, देखकर थम गई दूल्हे की सांसे!

दुल्हन शानदार लहंगे में गजब का डांस करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं इस लहंगे का वजन इतना था कि सुनने वालों के होश उड़ गए।

740
Viral video

Viral video: शादी विवाह में इन दिनों डांस करना आम बात हो गई है। शादी के हर फंक्शन को दुल्हन काफी यादगार बनाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है। एक दुल्हन ने अपने दूल्हे को कुछ इस तरह सरप्राइज दिया जिसे देखकर लोगों की सांसे अटक गई। दुल्हन के खूबसूरत डांस ने सभी को मंत्रमुग्ध कर लिया। इस वक्त सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि दुल्हन शानदार लहंगे में गजब का डांस करती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं इस लहंगे का वजन इतना था कि सुनने वालों के होश उड़ गए।

9 किलो का लहंगा पहन दुल्हन ने किया गजब का डांस

दुल्हन ने हल्के पिंक कलर के खूबसूरत लहंगे में ऐसा डांस किया कि दूल्हा भी दीवाना हो गया। 9 किलो का शानदार लहंगा पहनकर दुल्हन ने ऐसा डांस किया है जिसे देखकर दूल्हा खुशी से गदगद हो गया। इस वीडियो को शेयर करते हुए दूल्हन ने लिखा,”उसे नहीं पता था कि मैं उसे इस डांस से सरप्राइज देने वाली हूं। मुझे कोई अंदाजा नहीं था कि मैं 9 किलो के लहंगे में अपने डांस मूव्स कैसे करूंगी। ऐसा गाना चाहती हूं जो भूरी आंखों वाले दूल्हे के लिए मेरे इमोशन को दिखलाएं, जिसके साथ रहने के लिए मैं खुशी-खुशी दुनिया में घूमूंगी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by khoobsuratiya (@khoobsuratiya)

यह एक परियों की कहानी की तरह है

दुल्हन ने आगे पोस्ट में लिखा कि,”चंडीगढ़ की सर्दियों की ठंडी शांति मेरी मेहंदी हमेशा के लिए लग गई। लेकिन मंच पर मुझे देखकर इतनी जोर से ताली बजाते हुए उसके चेहरे की चमक देख कर मुझे तुरंत खुशी और एनर्जी मिली जिसकी मुझे जरूरत थी। इस तरह डांस करना वास्तव में लाइफ में कुछ ऐसे पल होते हैं जो बहुत शानदार लगते हैं। लगभग 1 परियों की कहानी की तरह है और यह हमेशा हमारे लिए वही पल रहेगा।”आपको बता दें इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसे कमेंट भी मिल रहे हैं।