साउथ के इस फेमस एक्टर ने उड़ाया चंद्रयान-3 का मजाक, पुलिस ले सकती है एक्शन, दर्ज हुई शिकायत

साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने चंद्रायन-3 को लेकर एक ट्वीट शेयर किया जिसके बाद प्रकाश राज मुसीबत में पड़ गए हैं। प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

276
Prakash Raj

Prakash Raj: इस समय पूरे देश की नजर चंद्रयान-3 पर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की तरफ से 14 जुलाई को एक मून मिशन के लिए चंद्रयान-3 लांच किया गया। चंद्रयान 3 की लैंडिंग 23 अगस्त को चांद की सतह पर कराई जाएगी। इसरो के अनुसार अगर सब कुछ ठीक चलता रहा तो 23 अगस्त को लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतारा जाएगा। आपको बता दें कि साउथ इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता प्रकाश राज ने चंद्रायन-3 को लेकर एक ट्वीट शेयर किया जिसके बाद प्रकाश राज मुसीबत में पड़ गए हैं। प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की गई है।

इस एक्टर ने ट्वीट कर उड़ाया चंद्रयान-3 का मजाक

आपको बता दें कि साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता प्रकाश राज ने हाल ही में एक ट्वीट शेयर किया था। प्रकाश राज ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि “अभी चंद्रयान से पहला व्यू आया, विक्रमलैंडर जस्टटास्किंग”। प्रकाश राज के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भड़क गए हैं और प्रकाश राज को खूब खरी-खोटी सुना रहे हैं। प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई है। जिस कारण प्रकाश राज के खिलाफ पुलिस एक्शन ले सकती है।

कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं प्रकाश राज

प्रकाश राज साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता हैं। प्रकाश राज ने साउथ इंडस्ट्री के अलावा बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपने दमदार एक्टिंग से बहुत बड़ी पहचान बना रखी है। ज्यादातर फिल्मों में प्रकाश राज नेगेटिव किरदार में नजर आते हैं। आपको बता दे की साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता प्रकाश राज ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में सिंघम फिल्म से अच्छी खासी पहचान बना ली है। तो वही साउथ इंडस्ट्री में केजीएफ जैसी हिट फिल्मों में प्रकाश राज नजर आए हैं।

Read More-‘राखी सावंत लोगों से पैसे लेकर…’ जेल से छूटने के बाद Adil Durrani ने किया चौकाने वाला खुलासा