Ind vs Sa मैच के दौरान पतंगों ने ग्राउंड पर किया हमला, बीच में ही रोकना पड़ा खेल

Ind vs Sa 3rd T20: टीम इंडिया साउथ अफ्रीका में t20 सीरीज युवा खिलाड़ियों के साथ खेलने गई है अभी तक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच t20 सीरीज के तीन t20 मैच खेले गए हैं। लेकिन तीसरा t20 मैच के दौरान ऐसा कुछ हुआ है जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया है। क्योंकि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेंचुरियन में खेले गए तीसरे t20 मैच में अचानक मैदान पर पतंगों ने हवा बोल दिया। जिस कारण अंपायर्स को बीच में ही मैच रोकना पड़ा।

पतंगों ने बोला धावा

टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए जिसके बाद जब दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी आई तब अर्शदीप सिंह भारत के लिए पहले ओवर करने आए लेकिन इस दौरान मैदान में भारी संख्या में पतंगे आ गए। जिस कारण अर्शदीप सिंह को गेंदबाजी करने में काफी दिक्कतें होने लगी। इसी कारण अंपायर्स को बीच में ही खेल रोकना पड़ा इसके बाद ग्राउंड्समेन ने मशीनों की मदद से पतंगों को भगाया फिर मैच दोबारा शुरू हुआ।

11 रन से जीता भारत

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी जिसके बाद दूसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है एक बार फिर से टीम इंडिया ने तीसरे मुकाबले में वापसी की है। जिस कारण टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को तीसरे t20 मैच में 11 रन से हरा दिया है इसी के साथ भारतीय टीम चार मैच की t20 सीरीज में 2- 1 से आगे हो गई है।

Read More-मोहम्मद रिजवान ने भारतीय खिलाड़ियों को भेजा न्यौता, चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान आने की कही बात

Hot this week

गोरखपुर-फैजाबाद MLC चुनाव में संजयन त्रिपाठी का बड़ा दावा, क्या सपा के टिकट पर बीजेपी को देंगे झटका?

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एमएलसी चुनाव में मुकाबला...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img