सुहागिन औरतों को नहीं पहननी चाहिए ऐसी बिछिया, सब कुछ हो जाएगा बर्बाद

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महिलाओं को इस तरह के विषय नहीं पहनना चाहिए। जिस कारण उनका आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

297
Astro trips

Toe Ring: सनातन धर्म की महिलाओं को अपने पैरों में कई बार बिछिया पहने हुए देखा होगा। क्योंकि हिंदू धर्म में सुहागन महिलाओं के लिए बिछिया पहनना बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय फैशन का दौर चल रहा है। जिस कारण कई बार महिलाएं फैशन के चक्कर में अलग-अलग तरह के डिजाइन वाले बिछिया पहनती हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महिलाओं को इस तरह के बिछिया नहीं पहनना चाहिए। जिस कारण उनका आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

टूटी हुई बिछिया

हिंदू धर्म में महिलाओं को कभी भी टूटी हुई बिछिया नहीं पहननी चाहिए। अगर सुहागिन महिलाओं की बिछिया टूट जाती है तो उन्हें तुरंत उतार देना चाहिए। अगर महिलाएं टूटी हुई बिछिया पहनती हैं तो उनके पति को करियर में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सोने की बिछिया

सनातन धर्म में सोनी को भगवान विष्णु की सबसे प्रिय धातुओं में से एक माना जाता है। जिस कारण अगर कोई भी सुहागिन महिला सोने का बिछिया पहनती है तो इससे भगवान विष्णु का अपमान होता है। भगवान विष्णु के अपमान से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और महिलाओं को आर्थिक तंगी उठानी पड़ सकती है। जिस कारण महिलाओं को कभी भी अपने पैरों में सोने के बिछिया नहीं पहनना चाहिए।

घुंघरू वाली बिछिया

आजकल की महिलाएं फैशन के दौर में कई तरह के डिजाइन वाले बिछिया पहनती हैं। कई महिलाएं फैशन के लिए अपने पैरों में घुंघरू वाले बिछिया पहनती हैं। लेकिन सनातन धर्म में महिलाओं को घुंघरू वाले बिछिया वर्जित बताया गया है। इन बिच्छू के घुंघरू से निकलने वाली आवाज उनके घर में अशांति की पैदा कर सकती हैं।

नहीं देनी चाहिए पहनी हुई बिछिया

कई महिलाएं अपनी पहनी हुई बिछिया दूसरों को दे देती हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी महिलाओं को अपनी पहनी हुई बिछिया किसी को नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से उनके घर की सुख समृद्धि चली जाती है और उसे घर में आर्थिक तंगी आ जाती है।

Read More-Surya Grahan 2023: इन लोगों की खुशियों में लगने वाला है ग्रहण, परेशानियों में गुजरेगी दिवाली