Basti: दूसरे की जमीन पर तथाकथित पत्रकार ने दिखाई गुंडागर्दी, पीड़ित परिवार के साथ की मारपीट

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में तथाकथित पत्रकार दिलीप पांडे की दबंगई देखने को मिल रही है। बस्ती के ढोढरी गांव में तथाकथित पत्रकार दूसरे की जमीन पर अवैध कब्जा करना चाह रहा है। उसने दर्जनों की संख्या में अपने साथियों को बुलाकर पीड़ित परिवार के साथ मारपीट की। वहीं सूत्रों ने बताया कि दिलीप पांडे ने फायरिंग भी की। हालांकि न्यूज़ इंडिया फायरिंग की बात की पुष्टि नहीं कर रहा है।

जमीन पर अवैध कब्जा करने गया था तथाकथित पत्रकार

ढोढरी गांव‌ में दिलीप पांडे अंजली देवी की जमीन पर अवैध कब्जा करने गया था। जबकि वह जमीन अंजली देवी के नाम पहले से ही बैनामा है जिस पर पीड़िता अंजली देवी पहले से ही खेती कर रही थी। उस जमीन को कब्जा करने के उद्देश्य से गांव के ही तथाकथित पत्रकार दिलीप पांडे अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचे। पीड़िता ने दिलीप पांडे का विरोध किया तब उसने पीड़िता के परिवार के साथ मारपीट की। इस मारपीट में दोनों पक्षों को मामूली सी चोटें आई हैं।

पहले से भी दर्ज है आपराधिक मामले

लोगों के अनुसार तथाकथित पत्रकार दिलीप पांडे की दबंगई आए दिन क्षेत्र में देखने को मिलती है। वह बड़े अधिकारियों के साथ फोटो खिंचवा- खिंचवाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है और फिर रौब दिखाता है। दिलीप पांडे पर पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं लेकिन पुलिस कोई भी कार्रवाई नहीं कर रही है जिसके चलते उसके हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।

Read More-संभल हिंसा से पाकिस्तान का कनेक्शन? मस्जिद के पास मिले सबूत

Hot this week

दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: नेहा बोरा की याचिका खारिज, लगा करारा झटका

दिल्ली हाईकोर्ट ने ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img