Thursday, November 20, 2025

सूर्या को KKR ने दिया कप्तानी का ऑफर, मुंबई की बढ़ सकती है मुश्किलें

Surya Kumar Yadav: सूर्यकुमार यादव लगातार क्रिकेट में अपना नाम बना रहे हैं सूर्यकुमार यादव इस समय दुनिया के सबसे खूंखार बल्लेबाजों में से एक हैं। इसके बाद अब सूर्यकुमार यादव T20 इंटरनेशनल क्रिकेट टीम के कप्तान भी बन गए हैं सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया का नया T20 कप्तान घोषित कर दिया गया है। इसी बीच मुंबई इंडियंस को लेकर बड़े खबर सामने आई है क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने सूर्या कुमार यादव को कप्तानी का ऑफर दिया है।

सूर्या को मिला कप्तानी का ऑफर

आईपीएल 2025 से पहले सूर्यकुमार यादव को लेकर एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है रिपोर्ट्स के अनुसार कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को कप्तानी का ऑफर दिया है। श्रेयस अय्यर को कप्तानी के पद से हटा कर कोलकाता नाइट राइडर्स सूर्यकुमार यादव को नया कप्तान बनना चाहती है। लेकिन आप देखना यह दिलचस्प होगा कि क्या सूर्यकुमार यादव कोलकाता कैसे ऑफर को स्वीकार करते हैं? अगर ऐसा होता है तो मुंबई इंडियंस टीम संकट में पड़ सकती है। हालांकि अभी तक इन खबरों को लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मुश्किल में पड़ सकती है मुंबई

साल 2018 से लगातार सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में खेल रहे हैं और वह इस समय मुंबई इंडियंस के एक मुख्य बल्लेबाज हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटा कर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बना दिया है। रिपोर्ट के अनुसार आर्थिक के कप्तान बनने के बाद मुंबई इंडियंस टीम के प्लेयर्स फ्रेंचाइजी से कुछ नाराज चल रहे हैं। लेकिन अगर सूर्यकुमार यादव कोलकाता में शामिल होते हैं तो मुंबई इंडियंस को बड़ा झटका लग सकता है।

Read More-‘आपका ट्रेडमार्क स्टाइल याद किया जाएगा…’ धवन के रिटायरमेंट पर क्या बोले विराट कोहली

Hot this week

आंध्र प्रदेश में नक्सलियों का सफाया: हिडमा के बाद सात और ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img