हरियाणा के नतीजे पर छलका कुमारी शैलजा का दर्द, कहा- ‘बहुत कुछ ढककर लड़ा गया चुनाव’

गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं। वही हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे पर कुमारी शैलजा का दर्द छलक आया है। कुमारी शैलजा ने कहा कि नतीजे बहुत ही निराशाजनक रहे हैं।

44
Kumari Shailaja

Assembly Election Results 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में वोटों की गिनती जारी है। हरियाणा के रुझानों में बीजेपी हैट्रिक लगाती दिख रही है‌। हरियाणा के रुझानों में बीजेपी तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। वहीं जम्मू कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस (NC) और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। गठबंधन को 48 सीटें मिली हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस को 42 और कांग्रेस को 6 सीटें मिलीं। वही हरियाणा में विधानसभा चुनाव के नतीजे पर कुमारी शैलजा का दर्द छलक आया है। कुमारी शैलजा ने कहा कि नतीजे बहुत ही निराशाजनक रहे हैं।

कुमारी शैलजा का बड़ा बयान

हरियाणा के नतीजे पर कुमारी शैलजा का बड़ा बयान सामने आया है। कुमारी शैलजा ने कहा कि,”निराशाजनक नतीजा हैं। हमारे वर्कर बहुत निराश हैं। 10 साल उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए खून पसीना बहाया है। लेकिन अब हमें नए सिरे से आगे सोचना होगा। कहां कमियां है। कहां कमियां हैं। कौन लोग हैं जो जिम्मेवार हैं। राहुल गांधी ने जो माहौल बनाया था वह आगे क्यों नहीं हो पाया। बहुत कुछ होते हुए सारी चीज ढकते हुए चुनाव लड़ा। आज कहना अच्छा नहीं लगेगा, आगे के लिए देखना होगा, कार्यकर्ता निराश हुए हैं हताश नहीं हुए हैं।”

बीजेपी की जीत पर गदगद हुए मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा में बीजेपी की जीत पर केंद्रीय मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर गदगद हो गए हैं। उन्होंने कहा,”कांग्रेस लगातार झूठ फैलाने का काम कर रही थी लेकिन जनता ने उनकी बात को नकारा। सरकार की जो काम करने की नीतियां है,जो उपलब्धियां है उसे जनता ने स्वीकार किया। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड बना है क्योंकि हरियाणा में किसी पार्टी की तीसरी बार सरकार नहीं बनी थी भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाई है।”

Read More-Basti: धूमधाम से बौडिहारनाथ धाम में विराजमान हुई मां दुर्गा, विधि विधान से किया गया पूजन