Home देश तेहरान में आधी रात का हमला… क्या सच में ढेर हुआ ईरान...

तेहरान में आधी रात का हमला… क्या सच में ढेर हुआ ईरान का सबसे गुप्त चेहरा? इजरायल के दावे से मचा हड़कंप

इजरायल ने दावा किया है कि IDF ने ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को मार गिराया। जानें तेहरान हमले, अमेरिका के इनाम और ईरान के टॉप नेताओं पर लगातार हमलों की पूरी कहानी।

ईरान

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच इजरायल ने एक बड़ा दावा कर पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया है। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल कार्ट्ज ने कहा है कि इजरायली डिफेंस फोर्स (IDF) ने ईरान के इंटेलिजेंस मिनिस्टर इस्माइल खातिब को एक रातभर चले ऑपरेशन में मार गिराया। हालांकि, इस दावे पर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में इस खबर को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस दावे की सत्यता पर नजर रखी जा रही है।

अमेरिका ने रखा था करोड़ों का इनाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्माइल खातिब उन अधिकारियों में शामिल थे जिन पर अमेरिका की नजर थी। बताया जा रहा है कि उनके बारे में जानकारी देने वाले को करीब 10 मिलियन डॉलर (लगभग 80 करोड़ रुपये) तक का इनाम देने की घोषणा की गई थी। इजरायल के रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ मिलकर सेना को खुली छूट दे दी गई है कि वे किसी भी बड़े ईरानी अधिकारी को निशाना बना सकते हैं। इससे साफ है कि आने वाले दिनों में और बड़े हमले हो सकते हैं।

तेहरान में कई ठिकानों पर एक साथ हमले

इजरायली सेना ने दावा किया है कि उसने तेहरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड के ठिकानों, मिसाइल सिस्टम और सप्लाई सेंटर पर भी हमला किया है। इन हमलों में कई लोगों के मारे जाने और घायल होने की खबर है। इजरायली वायु सेना के अनुसार, उन्होंने खास तौर पर कमांड सेंटर को निशाना बनाया, जिससे ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर किया जा सके। इन हमलों के बाद तेहरान में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

ईरान के टॉप लीडर्स पर लगातार हमले

इससे पहले भी ईरान के कई बड़े नेताओं के मारे जाने की खबर सामने आ चुकी है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने पुष्टि की थी कि उसके सचिव अली लारीजानी एक हमले में मारे गए। इसके अलावा आईआरजीसी से जुड़े बसीज फोर्स के प्रमुख घोलमरेजा सोलेमानी की मौत भी हाल ही में हुई है। इन घटनाओं से साफ है कि इजरायल अब सीधे तौर पर ईरान के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बना रहा है, जिससे क्षेत्र में बड़े युद्ध का खतरा और बढ़ गया है।

READ MORE-बच्चे के जन्म पर सिर्फ मां नहीं… पिता को भी छुट्टी? सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी ने बदल दी बहस!

Exit mobile version