Home मनोरंजन अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप पर मलाइका अरोड़ा को नहीं हुआ कोई...

अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप पर मलाइका अरोड़ा को नहीं हुआ कोई पछतावा! खुद एक्ट्रेस ने कह दी बड़ी बात

मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। वहीं अब इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह दिया है जिससे ऐसा लग रहा है कि अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है।

malaika arora

Malaika Arora: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। कुछ दिन पहले ही मलाइका अरोड़ा के पिता ने आत्महत्या कर ली थी मलाइका अरोड़ा अपने पिता अनिल मेहता को खोने का दर्द झेल नहीं है। वही साल की शुरुआत में मलाइका का कथित तौर पर अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हुआ था। मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप की खबरों पर अभी तक कोई भी बयान सामने नहीं आया है। वहीं अब इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान कुछ ऐसा कह दिया है जिससे ऐसा लग रहा है कि अर्जुन कपूर से मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है।

ब्रेकअप के बाद मलाइका को नहीं हो रहा पछतावा!

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बेटा उनके सबसे चर्चित कपल माने जाते हैं। इसी साल उनके ब्रेकअप की खबरें आई हालांकि अर्जुन और मलाइका ने कभी भी अपनी ब्रेकअप की खबरों पर रिएक्शन नहीं दिया। लेकिन अब इसी बीच मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू दिया है। जिसमें मलाइका ने कहा कि,”मेरा मानना है कि पर्सनल प्रोफेशनल रूप से मैंने जो भी ऑप्शन चुना है, उसने मेरी लाइफ को एक कारण से आकर दिया है। मैं बिना किसी पछतावे के जी रही हूं और खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं कि चीजे वैसे ही सामने आई है जैसी होनी चाहिए थी।” मलाइका अरोड़ा के इस बयान से फैंस को लग रहा है कि मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप के फैसले पर इशारा किया है।

मुश्किल समय में मलाइका के साथ खड़े रहे अर्जुन कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की खबरें भले ही सुर्खियों में हो लेकिन जिस समय मलाइका अरोड़ा के पिता की मौत हुई उसे समय अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा के साथ ही खड़े रहे। मलाइका के पिता की मौत के समय मुश्किल घड़ी में अर्जुन कपूर एक्ट्रेस का सहारा बने दिखे थे। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की उम्र में काफी उम्र का फासला है।

Read More-ससुराल में पहला करवा चौथ मनाएंगे परिणीति चोपड़ा, ऑल ब्लैक लुक में दिल्ली के लिए हुई रवाना

Exit mobile version