Home मनोरंजन ससुराल में पहला करवा चौथ मनाएंगे परिणीति चोपड़ा, ऑल ब्लैक लुक में...

ससुराल में पहला करवा चौथ मनाएंगे परिणीति चोपड़ा, ऑल ब्लैक लुक में दिल्ली के लिए हुई रवाना

अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ ससुराल में मनाएंगी। करवा चौथ मनाने के लिए परिणीती चोपड़ा दिल्ली रवाना हो गई है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ऑल ब्लैक लुक में नजर आई है।

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra: कल 20 नवंबर को सभी सुहागिन औरतें अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। वहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ ससुराल में मनाएंगी। करवा चौथ मनाने के लिए परिणीती चोपड़ा दिल्ली रवाना हो गई है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ऑल ब्लैक लुक में नजर आई है।

ऑल ब्लैक लुक में नजर आई परिणीति चोपड़ा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा को शनिवार के दिन पर पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ऑल ब्लैक लुक में नजर आई हैं। परिणीति चोपड़ा ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ था। जिसके साथ ही उन्होंने हर चीज मैचिंग की ली हुई थी। परिणीति ने अपना यह खूबसूरत लुक खुले बालों बेहद लाइट मेकअप, मैचिंग बैग और पैरों में ब्लैक लाॅफर शूज पहनकर कंप्लीट किया था। परिणीति चोपड़ा एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई है इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने एक से बढ़कर एक पोज दिए हैं।

बड़े ही धूमधाम से हुई थी परिणिती की शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री चोपड़ा की शादी आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ बड़े ही धूमधाम से हुई थी। परिणीति और राघव चड्ढा की शादी उदयपुर में हुई थी। परिणीति चोपड़ा राघव चड्ढा की शादी में बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक जगत के तमाम लोग पहुंचे थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस को आखरी बार फिल्म चमकीला में देखा गया था।

Read More-‘मेरा बेटा कभी माफी नहीं मांगेगा…’, सलमान खान के पिता सलीम खान का बड़ा बयान

Exit mobile version