Home क्रिकेट RCB के गेंदबाज यश दयाल पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण...

RCB के गेंदबाज यश दयाल पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का लगा आरोप, जानें पूरा मामला

यश दयाल आरसीबी के स्टार बन गए हैं। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार यश दयाल मुश्किल में हंसते हुए नजर आ रहे हैं यश दयाल के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगा है।

yash dayal

Yash Dayal: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हुए नजर आए हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2025 में यश दयाल का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था जिस कारण यश दयाल आरसीबी के स्टार बन गए हैं। लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार यश दयाल मुश्किल में हंसते हुए नजर आ रहे हैं यश दयाल के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगा है।

यश दयाल पर लगा यौन शोषण का आरोप

गाजियाबाद में महिला ने भारतीय क्रिकेटर यश दयाल पर गंभीर आरोप लगाया है। गाजियाबाद इंदिरापुरम की रहने वाली महिला ने यश दयाल पर मानसिक और शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इस मामले की शिकायत सीएम ऑफिस तक पहुंची है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि यश दयाल उनके साथ पिछले 5 साल से रिलेशनशिप में थे। पुलिस को शिकायत का समाधान करने का समय 21 जुलाई तक दिया गया है। वीरता के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर ली है।

आरसीबी के लिए खेल रहे यश दयाल

यश दयाल ने भले ही अभी तक टीम इंडिया के लिए कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेल हो लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में यश दयाल ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। यश दयाल ने अभी तक आईपीएल में 45 मैच खेले हैं जिसमें यश दयाल के नाम 41 विकेट दर्ज हैं। आईपीएल 2025 में जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चैंपियन बनी तब यश दयाल आरसीबी का हिस्सा थे।

Read More-29 जून: आज के ही दिन पूरा हुआ था 17 साल का सपना, रोहित की कप्तानी में T20 WC 2024 का चैंपियन बना था भारत

Exit mobile version