Asian Games 2026: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2026 एशियन गेम्स में शानदार शुरुआत करते हुए जापान को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में 8 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम सिर्फ 57 रन पर सिमट गई। भारत की ओर से श्री चरणी ने गेंद से शानदार प्रदर्शन किया और जापान के चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। उन्होंने दो मेडन ओवर भी डाले। वहीं शेफाली वर्मा ने भी गेंदबाजी में योगदान देते हुए चार ओवर में 13 रन देकर दो विकेट हासिल किए।
शेफाली वर्मा ने बल्ले से मचाया तूफान
58 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को शुरुआत में दो झटके लगे। गुनालन कमालिनी बिना खाता खोले आउट हुईं, जबकि भारती फूलमाली सिर्फ 6 रन बना सकीं। इसके बाद शेफाली वर्मा ने मोर्चा संभाल लिया और कुछ ही गेंदों में मुकाबले का रुख पूरी तरह बदल दिया। उन्होंने महज 15 गेंदों पर 40 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी पारी में शेफाली ने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। दूसरी तरफ ऋचा घोष ने 6 गेंदों पर 12 रन बनाकर उनका साथ दिया।
𝐈𝐍𝐓𝐎 𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐄𝐌𝐈-𝐅𝐈𝐍𝐀𝐋 👏👏
A convincing 8️⃣-wicket win for #TeamIndia in the quarter-final to seal a spot in the final four 🇮🇳
Scorecard ▶️ https://t.co/MIoR07Vyms #AsianGames pic.twitter.com/UANuW4ThHW
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 18, 2026
महज 5 ओवर में भारत ने हासिल किया लक्ष्य
जापान से मिले 58 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने बेहद तेजी से हासिल कर लिया। शेफाली वर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के कारण भारत ने सिर्फ 5 ओवर में लक्ष्य पार कर लिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने एशियन गेम्स के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। खास बात यह रही कि यह 2026 एशियन गेम्स में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पहला मुकाबला था और टीम ने शुरुआत ही एकतरफा जीत के साथ की।
20 सितंबर को बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया
क्वार्टरफाइनल मुकाबले खत्म होने के बाद महिला क्रिकेट के सेमीफाइनल की तस्वीर भी साफ हो गई है। भारत के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश ने अंतिम चार में जगह बनाई है। 20 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। भारत का सामना बांग्लादेश से होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका आमने-सामने होंगे। अब भारतीय टीम की नजर फाइनल में पहुंचने पर होगी।
Read More-30 गेंदों का शतक और 3 बड़े रिकॉर्ड, Abhishek Sharma ने एक साथ रचा इतिहास
