Home UP यूपी में खुलने वाला है सरकारी नौकरियों का पिटारा! दिसंबर से पहले...

यूपी में खुलने वाला है सरकारी नौकरियों का पिटारा! दिसंबर से पहले आएंगी 26+ भर्तियां, 65 हजार से ज्यादा पद

UP Government Jobs 2026: यूपी में दिसंबर 2026 से पहले 65 हजार से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्ती की तैयारी है। जानें UPESSC, UPSSSC और UPPSC की संभावित भर्तियों की पूरी जानकारी।

UP Government Jobs 2026

UP Government Jobs 2026: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में दिसंबर 2026 से पहले 26 से ज्यादा भर्ती प्रक्रियाओं के नोटिफिकेशन जारी होने की तैयारी बताई जा रही है। अलग-अलग विभागों और भर्ती आयोगों के जरिए 65 हजार से अधिक पदों को भरने की योजना है। ऐसे में लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आने वाले महीने काफी अहम हो सकते हैं।

शिक्षा विभाग में 40 हजार से ज्यादा पदों पर नजर

सबसे ज्यादा भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) के जरिए होने की उम्मीद है। आयोग में 40 हजार से अधिक पदों पर नियुक्ति की तैयारी है। इनमें TGT और PGT शिक्षकों के अलावा मदरसा शिक्षक, हेड मास्टर और प्रिंसिपल जैसे पद भी शामिल बताए जा रहे हैं। वहीं LT ग्रेड शिक्षक के 8,905 पद और खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) के 893 पदों की भर्ती भी प्रस्तावित सूची में है।

UPSSSC में इन पदों पर आ सकती है भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के जरिए भी बड़ी संख्या में पदों पर भर्ती की तैयारी है। इनमें जूनियर असिस्टेंट के 2,857, JE के 1,620, वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1,308, अमीन/स्टोरकीपर के 1,178 और JE मैकेनिकल के 1,054 पद शामिल हैं। इसके अलावा कंबाइंड टेक्निकल सर्विस के 900, लाइब्रेरी असिस्टेंट/कस्टोडियन के 700 और सप्लाई इंस्पेक्टर/EO के 612 पदों पर भी भर्ती प्रस्तावित बताई गई है।

UPPSC से भी हजारों पद भरने की तैयारी

UPSSSC के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के जरिए भी 10 से 12 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी बताई जा रही है। वहीं UPSSSC में करीब 13 से 15 हजार पदों के लिए अलग-अलग भर्ती नोटिफिकेशन आने की संभावना है। इसके अलावा सचिवालय, कारागार, युवा कल्याण, कृषि, खेल, नागरिक सुरक्षा और मंडी परिषद समेत कई विभागों में भी अलग-अलग पद प्रस्तावित हैं। हालांकि अभ्यर्थियों को ध्यान रखना चाहिए कि अंतिम पद संख्या और आवेदन की तारीख नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

Read more-स्वरा भास्कर को ट्रोलिंग के बीच मिला मौलाना का साथ, बोले- ‘बहुत अच्छी बात कही’

Exit mobile version