Home मनोरंजन सलमान खान ने कैफे को दी ऐसी चेतावनी, बोले- वरना तुकाराम मुंढे...

सलमान खान ने कैफे को दी ऐसी चेतावनी, बोले- वरना तुकाराम मुंढे को…

 Salman Khan ने मुंबई के एक कैफे को हाइजीन को लेकर मजेदार अंदाज में चेतावनी दी और महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे का नाम लिया। जानें पूरा मामला।

 Salman Khan

Salman Khan Warns: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने मुंबई के एक कैफे की मालकिन को टैग करते हुए साफ-सफाई और खाने की क्वालिटी को लेकर मजाकिया अंदाज में चेतावनी दी। सलमान ने कहा कि अगर कैफे में हाइजीन का ध्यान नहीं रखा गया तो वह महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे को वहां भेज देंगे। अभिनेता का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।

कॉफी और कीमतों को लेकर भी कही ये बात

सलमान ने कैफे की ऑनर का एक वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कॉफी का रिफिल करने की बात कहते हुए कीमत नहीं बढ़ाने की सलाह दी। अभिनेता ने क्वालिटी और साफ-सफाई बनाए रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर हाइजीन मेंटेन नहीं हुई तो वह तुकाराम मुंढे को भेज देंगे। सलमान ने कैफे की मालकिन को कॉरपोरेट वुमन बताते हुए उनके लिए खुशी भी जाहिर की।

कौन हैं तुकाराम मुंढे, जिनका सलमान ने लिया नाम?

महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे इन दिनों खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर हो रही कार्रवाई के कारण चर्चा में हैं। FDA की ओर से रेस्टोरेंट, दुकानों और अन्य फूड आउटलेट्स में हाइजीन को लेकर निरीक्षण और कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान पान मसाला के विज्ञापन से जुड़े मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को भी नोटिस भेजे जाने की खबर सामने आई थी। इसी वजह से सलमान का उनका नाम मजाक में लेना लोगों का ध्यान खींच रहा है।

‘बैटल ऑफ गलवान’ के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ बताया गया था, जिसे बाद में बदल दिया गया। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज को लेकर बदलाव किए गए हैं और इसकी नई रिलीज डेट का इंतजार है।

Read More-स्वरा भास्कर को ट्रोलिंग के बीच मिला मौलाना का साथ, बोले- ‘बहुत अच्छी बात कही’

 

Exit mobile version