Home करियर UP Special TET पर आया बड़ा अपडेट, इन शिक्षकों को परीक्षा देने...

UP Special TET पर आया बड़ा अपडेट, इन शिक्षकों को परीक्षा देने की जरूरत नहीं

UP Special TET 2026 को लेकर शिक्षा विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। जानिए TET और CTET पास शिक्षकों को दोबारा परीक्षा देनी होगी या नहीं और आवेदन की पूरी तारीखें।

UP Special TET 2026

UP Special TET 2026: उत्तर प्रदेश में स्पेशल TET 2026 को लेकर शिक्षकों के बीच चल रही असमंजस की स्थिति अब साफ हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन शिक्षकों ने पहले से TET या CTET पास किया हुआ है, उन्हें दोबारा स्पेशल TET पास करने की जरूरत नहीं होगी। वहीं जिन शिक्षकों ने अभी तक TET या CTET क्वालिफाई नहीं किया है, उन्हें स्पेशल TET के लिए आवेदन करके परीक्षा देनी होगी। बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं।

किन शिक्षकों के लिए आयोजित होगी परीक्षा?

स्पेशल TET का आयोजन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर कार्यरत पात्र शिक्षकों और विशेष शिक्षकों के लिए किया जा रहा है। प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने वाले शिक्षक इसके दायरे में आएंगे। इसमें बेसिक शिक्षा परिषद, स्थानीय निकाय, राज्य सरकार या बेसिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त विद्यालयों और सहायता प्राप्त स्कूलों में कार्यरत शिक्षक शामिल हैं। प्राथमिक स्तर पर पढ़ाने वाले स्पेशल टीचर भी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसी तरह कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने वाले पात्र शिक्षक और विशेष शिक्षकों को भी स्पेशल TET में शामिल होने का मौका मिलेगा।

आवेदन से परीक्षा तक की पूरी तारीखें जानिए

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने स्पेशल TET 2026 का विज्ञापन 3 सितंबर को जारी किया था। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक पात्र उम्मीदवार 4 अक्टूबर 2026 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन पत्र में किसी तरह की गलती होने पर उसमें सुधार का मौका 8 अक्टूबर तक मिलेगा। इसके बाद स्पेशल TET परीक्षा 3 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे शिक्षक जिन्होंने अभी तक TET या CTET पास नहीं किया है, उन्हें तय प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करके इस परीक्षा में शामिल होना जरूरी होगा।

सभी पात्र शिक्षकों तक जानकारी पहुंचाने के निर्देश

शिक्षा विभाग ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने क्षेत्र के पात्र शिक्षकों तक स्पेशल TET से जुड़ी जरूरी जानकारी पहुंचाएं। इसका उद्देश्य यह है कि कोई भी योग्य शिक्षक आवेदन की अंतिम तारीख से वंचित न रह जाए। विभाग के इस स्पष्टीकरण से उन शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है, जो पहले से TET या CTET पास हैं और उन्हें दोबारा परीक्षा देने को लेकर चिंता थी। वहीं नए उम्मीदवारों के लिए आवेदन और परीक्षा की तारीखें महत्वपूर्ण हैं, इसलिए उन्हें समय रहते प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Read More-भारत की GDP ने ऐसा क्या कर दिया कि IMF भी रह गया हैरान? सामने आया बड़ा कारण

 

Exit mobile version