Home एस्ट्रो शनि-शुक्र की युति से 30 साल बाद बन रहा धनाढ्य योग,ये राशि...

शनि-शुक्र की युति से 30 साल बाद बन रहा धनाढ्य योग,ये राशि के लोग बटोरेंगे पैसा

शनिदेव कुंभ राशि में है और शुक्र भी कुंभ राशि में ही गोचर कर रहे हैं दोनों ग्रहों की युति से धनाढ्य योग का निर्माण हो रहा है जो आपकी राशि के लिए कई खुशियां लेकर आएगा।

Dhanadhya Yog

Shani Shukra Yuti: सभी ग्रह निश्चित समय पर राशि परिवर्तन करते हैं। दो ग्रहों की युति से कई शुभ योगों का निर्माण होता है। शनि और शुक्र की युति भी बहुत विशेष मानी जाती है। दोनों ग्रहों की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो सकता है। इस समय शनिदेव कुंभ राशि में है और शुक्र भी कुंभ राशि में ही गोचर कर रहे हैं दोनों ग्रहों की युति से धनाढ्य योग का निर्माण हो रहा है जो आपकी राशि के लिए कई खुशियां लेकर आएगा।

मेष राशि

शनि और शुक्र की युति आपकी राशि के लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी। आपको पैतृक संपत्ति मिल सकती है या किसी पुराने निवेश से बढ़िया रिटर्न मिल सकता है। कुंवारे लोगों की शादी होने की संभावना है। आपकी राशि में आय के भाव में धनाढ्य योग बन रहा है जिससे आपको आकस्मिक धन लाभ मिल सकता है।

तुला राशि

राजनीति में सक्रिय लोगों को पार्टी में बड़ा पद मिल सकता है, जिससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कारोबारी अपने बिजनेस का विस्तार कर सकते हैं कला से जुड़े जातक की शोहरत चारों ओर फैलगी। प्रेम संबंध वाले जोड़ों का विवाह हो सकता है। अचानक धन प्राप्त हो सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से छुटकारा मिलेगा।

मकर राशि

शनि और शुक्र की युति से मकर राशि के जातक फायदे में रहने वाले हैं। बस आपको प्रमोशन देने का विचार कर सकते हैं। आप कोई प्लॉट करने का फैसला कर सकते हैं। दोनों ग्रहों की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आमदनी के कई स्रोत बन सकते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-Astro Tips: भूलकर भी इन चीजों का नहीं करना चाहिए दान, कंगाल होते नहीं लगेगी देर

Exit mobile version