Home एस्ट्रो सावधान! व्यतिपात योग से इन 4 राशियों पर मंडराया संकट, आर्थिक मामलों...

सावधान! व्यतिपात योग से इन 4 राशियों पर मंडराया संकट, आर्थिक मामलों में बरतें सख्त सावधानी।

31 अगस्त को बनने जा रहा है सूर्य और चंद्रमा का खतरनाक व्यतिपात योग। जानिए किन 4 राशियों के लिए यह समय रहेगा भारी और आर्थिक मोर्चे पर बरतनी होगी विशेष सावधानी।

व्यतिपात योग

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की चाल और उनकी विशेष स्थितियों का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। ग्रहों के राजा सूर्य को मान-सम्मान, करियर और पिता का कारक माना जाता है, वहीं चंद्रमा हमारे मन, भावनाओं और माता का प्रतिनिधित्व करता है। जब ये दोनों ग्रह एक विशेष और निश्चित खगोलीय स्थिति में आते हैं, तब ‘व्यतिपात योग’ का निर्माण होता है। पंचांग के अनुसार, आगामी 31 अगस्त 2026 को सोमवार के दिन सुबह 06:22 बजे सूर्य और चंद्रमा के संयोग से यह प्रभावकारी योग बनने जा रहा है। हालांकि यह योग कुछ ही घंटों तक सक्रिय रहेगा, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसका असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग रूप से पड़ता है। जानकारों के अनुसार, इस अवधि में कुछ खास राशियों के जातकों को बेहद सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि यह समय उनके जीवन में मानसिक अशांति, तनाव और आर्थिक चुनौतियों का पहाड़ खड़ा कर सकता है।

वृषभ और सिंह राशि के जातकों को रहना होगा खासा सतर्क

व्यतिपात योग के अशुभ प्रभावों की बात करें तो सबसे पहले वृषभ राशि के जातकों को अपने कार्यक्षेत्र और आर्थिक मामलों में भारी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इस दौरान किसी भी महत्वपूर्ण कार्य में जरा सी भी लापरवाही आपको भारी नुकसान पहुंचा सकती है। जिन परिणामों की आप लंबे समय से उम्मीद कर रहे थे, उन्हें हासिल करने में अभी और विलंब हो सकता है, जिससे निराशा हाथ लगेगी। इसके अलावा, आपकी आर्थिक स्थिति भी नकारात्मक रूप से प्रभावित हो सकती है। वहीं दूसरी ओर, सिंह राशि के लोगों के पेशेवर जीवन में अनिश्चितता और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। गुप्त शत्रु आपके खिलाफ कोई नई चाल चल सकते हैं, जिससे मानसिक दबाव काफी बढ़ जाएगा। धन के लेन-देन या निवेश से जुड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। पारिवारिक मोर्चे पर भी पुराने किसी पुराने विवाद के उभरने से घर का माहौल थोड़ा अशांत हो सकता है।

वृश्चिक राशि के लिए संघर्ष और कानूनी मामलों में संभलने का समय

इस खगोलीय हलचल के दौरान वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में भी कठिनाइयों और संघर्ष का दौर शुरू हो सकता है। यदि आप किसी पुराने कर्ज के बोझ तले दबे हैं, तो यह समय उसे और अधिक बढ़ा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल पाने के लिए सामान्य से अधिक संघर्ष करना पड़ेगा। सबसे जरूरी बात यह है कि यदि आपका कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें किसी भी तरह की जल्दबाजी बिल्कुल न दिखाएं, वरना लेने के देने पड़ सकते हैं। इस अवधि में आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचने की भी आशंका है, इसलिए समाज और कार्यस्थल पर बहुत ही नपले-तुले शब्दों का प्रयोग करें और विवादों से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें।

कुंभ राशि वाले बढ़ाएं मानसिक संयम, प्रॉपर्टी के मामलों में न लें जल्दबाजी

चौथी भाग्यशाली या यूं कहें कि इस योग से सबसे अधिक प्रभावित होने वाली राशि कुंभ है, जिसके जातकों की मानसिक परेशानियां इस दौरान बढ़ सकती हैं। यदि आप जमीन-जायदाद या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई बड़ा सौदा करने की सोच रहे हैं, तो फिलहाल इस निर्णय को कुछ समय के लिए टाल देना ही समझदारी होगी। किसी भी प्रकार की व्यावसायिक साझेदारी (Business Partnership) करने से भी इस दौरान बचना चाहिए, क्योंकि पार्टनर से धोखा या मतभेद होने के पूरे आसार हैं। दफ्तर में सीनियर अधिकारियों के साथ किसी बात पर वैचारिक मतभेद या तीखी नोकझोक हो सकती है। अपने गुस्से पर काबू रखें और मुंह से कोई भी बात निकालने से पहले उसके परिणामों के बारे में दो बार जरूर सोच लें, तभी आप इस कठिन समय को सुरक्षित पार कर पाएंगे।

Read more-‘हम चाइनीज नहीं, इंडियन हैं’, ईटानगर की बच्ची की मासूम अपील ने छुआ लोगों का दिल

Exit mobile version