नवरात्रि के नौ दिनों में पहने इन रंगों के कपड़े, प्रसन्न होगी मां अम्बे, प्राप्त होगी विशेष कृपा

Navratri 2023: हिंदू धर्म में नवरात्रि के दोनों को विशेष माना जाता है। इन 9 दिनों में माता रानी की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। जिन लोगों पर माता रानी प्रसन्न होती है उन्हें अपना आशीर्वाद देती हैं। साल 2023 अक्टूबर माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 14 अक्टूबर को रात 11:24 से शुरू हो चुकी है। और 15 अक्टूबर रविवार को देर रात 12:32 पर समाप्त हो जाएगी। नवरात्रि आज से शुरू हो चुके हैं। जो भी माता रानी के नियम और धर्म से व्रत रखते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इन नौ देशों में मां दुर्गा की नौ रूपों में पूजा की जाती है। इस अवसर पर भक्त 9 दिनों तक विशेष रंगों के वस्त्र पहनते हैं जो मां दुर्गा के प्रत्येक रूप के अनुसार होते हैं।

पहले दिन: पहला दिन मां शैलपुत्री का माना जाता है इस दिन भक्त जनों को सफेद रंग के वस्त्र पहनना चाहिए।

दूसरे दिन: दूसरा दिन ब्रह्मचारिणी का माना जाता है इस दिन भी सफेद रंग का ही वस्त्र पहना जाता है क्योंकि माता रानी को सफेद रंग बहुत पसंद हैं।

तीसरे दिन: तीसरा दिन मां चंद्रघंटा का माना जाता है इस दिन माता चंद्रघंटा की पूजा करने के लिए लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

चौथे दिन: यह दिन मां कुष्मांडा का माना जाता है इस दिन गहरे नीले या बैगनी रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

पांचवें दिन: स्कंदमाता की पूजा की जाती है सफेद या पीले रंग के वस्त्र पहनकर माता रानी की पूजा करें।

छठे दिन: छठे दिन गुलाबी रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करनी चाहिए इस दिन माता कात्यानी की पूजा की जाती है।

सातवें दिन: सातवां दिन कालरात्रि का माना जाता है इस दिन स्लेट या कत्थई रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

आठवें दिन: आठवें दिन महागौरी माता की पूजा के लिए भक्त सेफद या बैंगनी रंग के वस्त्र पहन सकते हैं।

नौवें दिन: नौवे दिन हरे रंग के वस्त्र पहनकर सिद्धिदात्री की पूजा करनी चाहिए। नवमी तिथि पर सिद्धि दात्री की पूजा की जाती है।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-बुरा समय शुरू होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, हो जाएं सावधान

Hot this week

लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम पर 26 शर्तें, अखिलेश यादव बोले- “आंख-मुंह भी नापकर खोलें?”

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img