‘हुड्डा जी को ले डूबा राहुल जी…’हरियाणा चुनाव के नतीजों पर आचार्य प्रमोद कृष्णम की बड़ी प्रतिक्रिया

Haryana Vidhan Sabha chunav 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी बीजेपी की सरकार बनती हुई नजर आ रही है। हरियाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वहीं अब इसी बीच कल्कि के पीठाधीश्वर और पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर तंज कसा है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राहुल गांधी को पनौती बताया है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम की पहली प्रतिक्रिया आई सामने

हरियाणा में कांग्रेस की हार पर आचार्य प्रमोद कृष्णम की पहली प्रक्रिया सामने आई है। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखते हुए कहा कि,”राम मंदिर का “नाच गाना” हुड्डा जी को ले डूबा राहुल जी, आप तो सच में बहुत बड़ी पनौती निकले।”

हरियाणा की जीत पर क्या बोले नायब सिंह सैनी

हरियाणा की जीत पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बयान देते हुए कहा कि,”हरियाणा की 2 करोड़ 80 लाख जनता को मैं दिल से प्रणाम करता हूं, उनका दिल से धन्यवाद करता हूं कि हरियाणा के किसान, गरीब, महिलाओं, युवाओं ने भाजपा के कामों के ऊपर तीसरी बार मोहर लगाई है। मैं हरियाणा की जनता का बहुत-बहुत आभारी हूं ।यह सारा काम प्रधानमंत्री का है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व से ही हम आगे बढ़ रहे हैं। पीएम मोदी ने मुझे आशीर्वाद दिया है।”

Read More-हरियाणा के नतीजे पर छलका कुमारी शैलजा का दर्द, कहा- ‘बहुत कुछ ढककर लड़ा गया चुनाव’

Hot this week

अतीक अहमद की जमीन पर क्या बनेगा? प्रयागराज में CM योगी करेंगे भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img