Home दुनिया ‘ताइवान का समर्थन करने वालों का हर तरफ बहेगा खून…’, चीन ने...

‘ताइवान का समर्थन करने वालों का हर तरफ बहेगा खून…’, चीन ने दी धमकी

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने ताइवान द्वीप के चारों ओर चीन सैन्य अभ्यास को गंभीर चेतावनी बताया है।

China Threat

China Threat: चीन और ताइवान के संबंध वैसे भी बहुत खराब चल रहे हैं। इसी बीच चीन ने ताइवान को लेकर धमकी दी है। चेन्नई गुरुवार को ताइवान को धमकी देते हुए कहा है कि ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन करने वाले के सिर तोड़ दिए जाएंगे और खून बहेगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने ताइवान द्वीप के चारों ओर चीन सैन्य अभ्यास को गंभीर चेतावनी बताया है। दरअसल चीन हमेशा से ताइवान को चीन का अंग बताता रहा है चीन ताइवान को कभी भी अलग राष्ट्र की मानता नहीं देना चाहता है।

चीन ने दी धमकी

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा कि, चीन जाता ताइवान को पूरी तरह से अपने कब्जे में लगा तो ताइवान की स्वतंत्रता की मांग करने वालों के सिर तोड़ दिए जाएंगे। इस दौरान चारों तरफ से सिर्फ खून बहेगा। चीन ने बगैर नाम लिए पूरी दुनिया को धमकी दी है। एक रिपोर्ट्स के मुताबिक ताइवान कोस्ट गार्ड ने उत्तरी ताइवान के तट से दूर पेंगजिया द्वीप के उत्तर- पश्चिम का एक चित्र साझा किया है जिसमे चीनी सैनी जहाज नजर आ रही है।

ताइवान के नए राष्ट्रपति ने ली शपथ

आपको बता दे अभी हाल ही में ताइवान के नए राष्ट्रपति लाईं चिंग ने पद की शपथली है। उन्होंने शपथ लेते हुए चीन को चेतावनी भी दी। इस दौरान उन्होंने कहा चीन को धमकाना बंद कर दे। उन्होंने ताइवान ताइवान जलडमरूमध्य में शांति बनाए रखने की बात कही थी और ताइवान में लोकतंत्र की रक्षा करने की कसम खाई थीं। ताइवान के नए राष्ट्रपति के बयान से चीन बौखला गया है।

Read More-‘इसे बेचकर…’चांदी का मुकुट पहने के बाद राजनाथ सिंह ने कहीं बड़ी बात

Exit mobile version