Home UP ‘आज तक कोई हिंदुस्तानी ऐसा नहीं कर पाया, मुझे पोते पर गर्व...

‘आज तक कोई हिंदुस्तानी ऐसा नहीं कर पाया, मुझे पोते पर गर्व है,’ पाकिस्तानी बहु पाकर खुश है सचिन के दादा

सीमा हैदर नाम की एक महिला यूपी के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन के प्यार में पब्जी खेलते खेलते पागल हो गई और वह पाकिस्तान में अपना सब कुछ छोड़कर भारत चली आई।

Greater Noida News

Greater Noida News: हर किसी की सीमा होती है सीमा का लाघना मतलब बहुत बड़ा काम करना होता है। दो देशों के बीच अक्सर हद होती है उस सरहद को पार कर पाना बहुत मुश्किल का काम होता है। लेकिन कहते हैं कि प्यार की कोई सीमा नहीं होती है प्यार में आदमी हर सीमाएं तोड़ने को तैयार हो जाता है। एक ऐसा ही नजारा इन दिनों यूपी के ग्रेटर नोएडा में देखने को मिल रहा है। जहां पर एक पाकिस्तानी महिला अपने प्रेमी के खातिर हिंदुस्तान 3 सरहद पार करके आ गई है। वह अकेले नहीं बल्कि चार बच्चों के साथ भारत आई है। जैसे ही इस बात की जानकारी प्रशासन को लगी तुरंत ही उसे और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। सीमा हैदर नाम की एक महिला यूपी के ग्रेटर नोएडा में रहने वाले सचिन के प्यार में पब्जी खेलते खेलते पागल हो गई और वह पाकिस्तान में अपना सब कुछ छोड़कर भारत चली आई।

पोते पर गर्व कर रहे हैं सचिन के दादा

सचिन के घर पर इंटरव्यू लेने वालों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। अब इसी बीच सचिन के दादा ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उन्हें अपने पोते पर गर्व है उनके पोते ने जो कर दिखाया आज तक कोई भी हिंदुस्तानी ऐसा नहीं कर पाया। पाकिस्तानी बहू पाकर सचिन के दादा काफी खुश हैं। उनके दादा ने कहा कि सचिन ने किया तो गलत है। लेकिन ऐसा काम करके उसने इतिहास रच दिया है। सचिन पहला लड़का है जो हमारे दुश्मन देश पाकिस्तान से बहू लाया है इस बात पर गर्व है।

सीमा को पाकिस्तान से अच्छा लगता है भारत

4 बच्चों के साथ पाकिस्तान से भारत आई सीमा ने बताया कि उन्हें पाकिस्तान से अच्छा भारत लगता है। महाभारत से बेहद प्यार करती हैं अगर कभी भी पाकिस्तान और भारत के बारे में कुछ गलत सुनती थी तो यूट्यूब में तो वह कमेंट करके बताती थी कि भारत में बहुत अच्छे लोग रहते हैं। वह भारतीय संस्कृति से बेहद प्यार करती हैं। भारत में महिला के प्रति विचारधाराएं बहुत अच्छी हैं। पाकिस्तान में महिलाओं को इतनी आजादी नहीं होती है जितनी भारत में है वह भी भारतीय महिलाओं की तरह खुलकर अपना जीवन जीना चाहती है। वहीं सचिन और सीमा ने कहा कि अगर उन्हें सरकार ने नागरिकता नहीं दी और उन्हें अगर पाकिस्तान वापस भेजा जाता है तो दोनों सुसाइड कर लेंगे।

Read More-‘मैं गर्भवती हूं…!’चिल्लाती रही महिला फिर भी पुलिस वाले को नहीं आई दया जमीन पर पटक दिया, वीडियो हो रहा वायरल

Exit mobile version