Home देश ईरान वॉर से दुनिया बेहाल, लेकिन भारत के लिए आया बड़ा मौका!...

ईरान वॉर से दुनिया बेहाल, लेकिन भारत के लिए आया बड़ा मौका! ऐसी खबर जो चीन-पाक को चुभेगी

ईरान वॉर और पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत के लिए आई बड़ी खुशखबरी। रोजगार के अवसरों में 4.7% तक बढ़ोतरी की उम्मीद, जानें किन सेक्टरों में मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा।

PM Modi

Iran War: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान से जुड़े युद्ध के हालात ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है। ऊर्जा संकट गहराता जा रहा है और कई देशों में ईंधन की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं। बांग्लादेश जैसे देशों में जेट ईंधन की कीमतों में 100% से ज्यादा उछाल दर्ज किया गया है, जिससे वहां की अर्थव्यवस्था पर दबाव साफ दिखाई दे रहा है। वहीं भारत में भी एलपीजी की सप्लाई को लेकर कुछ जगहों पर कमी की खबरें सामने आई हैं, जिससे आम लोगों की चिंता बढ़ी है।

हालांकि,  यदि यह संघर्ष लंबा खिंचता है तो वैश्विक स्तर पर महंगाई और आपूर्ति संकट और गंभीर हो सकता है। भारत ने भी एहतियात के तौर पर औद्योगिक ईंधन और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी की है, ताकि सप्लाई चेन पर दबाव कम किया जा सके और भविष्य के लिए स्टॉक सुरक्षित रखा जा सके।

संकट के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी

जहां एक ओर दुनिया इस संकट से जूझ रही है, वहीं भारत के लिए एक सकारात्मक खबर सामने आई है। एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही में देश में रोजगार के अवसरों में करीब 4.7% की वृद्धि होने की उम्मीद जताई गई है। यह संकेत देता है कि भारत की अर्थव्यवस्था वैश्विक संकट के बावजूद मजबूती से आगे बढ़ रही है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि ई-कॉमर्स, टेक्नोलॉजी स्टार्टअप, हेल्थकेयर, फार्मा और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर तेजी से विस्तार कर रहे हैं, जिससे नौकरियों के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। यह स्थिति भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत आर्थिक खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर रही है।

किन सेक्टरों में बढ़ेंगे सबसे ज्यादा मौके?

रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच डिजिटल और पारंपरिक दोनों क्षेत्रों में रोजगार बढ़ेगा। ई-कॉमर्स और टेक स्टार्टअप सेक्टर में लगभग 8.9% तक रोजगार वृद्धि का अनुमान है, जो सबसे अधिक है। इसके बाद हेल्थ सर्विसेज और फार्मा सेक्टर में करीब 7% और मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग व इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 6.6% तक वृद्धि की संभावना जताई गई है।

यह आंकड़े 23 उद्योगों और 20 शहरों में 1,200 से ज्यादा नियोक्ताओं के सर्वे पर आधारित हैं। इससे साफ है कि भारत का जॉब मार्केट तेजी से बदल रहा है और नई तकनीक व निवेश के कारण रोजगार के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं। खास बात यह है कि बड़ी कंपनियां इस ग्रोथ को आगे बढ़ाने में सबसे ज्यादा भूमिका निभा रही हैं।

कंपनियों का रुख और बदलता जॉब मार्केट

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि लगभग 74% बड़ी कंपनियां अपने कारोबार का विस्तार करने की योजना बना रही हैं, जिससे रोजगार में बढ़ोतरी होगी। मीडियम कंपनियों में यह आंकड़ा 57% और छोटे व्यवसायों में 38% है। इसका मतलब है कि बड़े कॉरपोरेट सेक्टर भारत के जॉब मार्केट को तेजी से आगे बढ़ा रहे हैं।

भारत में रोजगार का ढांचा अब सिर्फ मांग और आपूर्ति पर आधारित नहीं रह गया है, बल्कि नीतिगत बदलाव और लेबर कानूनों का भी इसमें बड़ा असर पड़ रहा है। कई कंपनियां अपने कर्मचारियों के वेतन और संरचना में बदलाव कर रही हैं, ताकि नए नियमों के अनुरूप खुद को ढाल सकें।

Read More-पेट्रोल-डीजल की सप्लाई पर इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम का स्पष्टीकरण, देश में पर्याप्त भंडार मौजूद

 

Exit mobile version