Home देश BRICS के बीच दिल्ली के मौसम ने बदली करवट, आज बारिश बढ़ाएगी...

BRICS के बीच दिल्ली के मौसम ने बदली करवट, आज बारिश बढ़ाएगी ठंडक या फिर लौटेगी उमस?

BRICS Summit 2026 के बीच दिल्ली में मौसम बदला। IMD ने आज हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। जानें तापमान और बारिश का पूरा अपडेट।

Weather News

Weather News: राजधानी दिल्ली में BRICS शिखर सम्मेलन के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने शनिवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में आज दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को बदले मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में आसमान ज्यादातर बादलों से घिरा रह सकता है। सुबह से दोपहर के बीच कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ तेज हवा और बिजली चमकने की संभावना है। वहीं, कुछ जगहों पर मध्यम बारिश भी हो सकती है। दोपहर के बाद शाम तक हल्की बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है। आज अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

बारिश ने गर्मी और उमस से दिलाई राहत

शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश का असर तापमान पर भी दिखाई दिया। राजधानी में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर बदले मौसम के कारण लोगों को तेज गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद अधिकतम तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री की गिरावट हो सकती है।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा बरसे बादल

शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच दिल्ली में औसतन 1.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। पूसा में सबसे ज्यादा 17.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा रिज में 10.6 मिमी और अयानगर में 10 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ दिल्ली में हवाओं का असर भी रहा। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही, जबकि पालम में झोंकों के साथ हवा की गति 37 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई।

Read More-BRICS से क्यों परेशान है अमेरिका? समिट के बीच सामने आया ऐसा बयान, भारत की रणनीति पर भी उठे सवाल

Read More-iPhone Duo या Galaxy Z Fold 8? कीमत से लेकर पावर तक जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है ज्यादा दमदार

 

Exit mobile version