Home देश 6 साल के बेटे ने दी शहीद पिता को सलामी, कर्नल मनप्रीत...

6 साल के बेटे ने दी शहीद पिता को सलामी, कर्नल मनप्रीत सिंह की अंतिम विदाई देख छलक पड़ेंगे आंसू, देंखे वीडियो

आज पूरा देश जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में मारे गए चार जवानों को लेकर बहुत ही दुखी है। आज कर्नल मनप्रीत सिंह को अंतिम विदाई दी गई है।

Colonel Manpreet Singh

Colonel Manpreet Singh Last Rides: हर देशवासी का यह सपना होता है कि वह अपने देश के लिए ऐसा कुछ करें जो पूरे देश को हमेशा याद रहे। आज के समय में भारत के कई जवान कठिन परिस्थितियों में भी देश के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना अपना फर्ज निभा रहे हैं। हर फौजी का यही सपना होता है कि वह अपने देश के लिए अपनी जान तक न्यौछावर कर दे। आज पूरा देश जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में मारे गए चार जवानों को लेकर बहुत ही दुखी है। आज कर्नल मनप्रीत सिंह को अंतिम विदाई दी गई है।

शाहिद मनप्रीत सिंह को दी गई अंतिम विदाई

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग हमले में शहीद हुए 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह के मौत पर आज पूरा देश शोक में डूब गया है। कर्नल मनप्रीत सिंह पंजाब के मोहाली के रहने वाले थे। कर्नल मनप्रीत सिंह की आज उनके निवास स्थान मोहाली के मुल्लापुर गरीबदास गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई है। मनप्रीत सिंह की अंतिम विदाई में आज पूरा देश रोया है। मनप्रीत सिंह को अंतिम विदाई के दौरान 6 साल के बेटे ने उनको सलामी दी है जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम हो गई हैं।

अनंतनाग में शहीद हुए चार जवान

अनंतनाग में सुरक्षा कर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। सुरक्षा कर्मियों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी एक वर्कर को निकल रहे थे इस दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी कर दी और भारत के चार जवान शहीद हो गए। चार जवान के शहीद होने पर पूरे देश में आक्रोश का माहौल बना हुआ है। सुरक्षा कर्मी लगातार आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन ले रहे हैं।

Read More-अनंतनाग में मुठभेड़ के दौरान एक और जवान शहीद, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों ओर से घेरा

Exit mobile version