Home देश निर्माणाधीन पुल गिरने से 17 की मौत, 30 से ज्यादा मजदूर घायल

निर्माणाधीन पुल गिरने से 17 की मौत, 30 से ज्यादा मजदूर घायल

घटनास्थल पर कई अन्य श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार सुबह जब दुर्घटना हुई तब लगभग 40 मजदूर वहां पर मौजूद थे। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Railway Bridge Collapse

Mizoram Railway: मिजोरम के पास एक निर्माण दिन रेलवे पुल गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई और 30 से ज्यादा मजदूर घायल हुए हैं। मिजोरम के सैरांग इलाके के पास यह घटना हुई है। पुलिस अधिकारियों ने 17 शवों के बरामद होने की पुष्टि की है। घटनास्थल पर कई अन्य श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार सुबह जब दुर्घटना हुई तब लगभग 40 मजदूर वहां पर मौजूद थे। मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथांगा ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक

इस घटना पर मिजोरम के मुख्यमंत्री ने दुख जताते हुए कहा,”आइजोल के निकट सायरांग में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज आज ढह गया। कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई है बचाव कार्य जारी है इस त्रासदी से बहुत दुखी हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। बचाव कार्य में मदद के लिए बड़ी संख्या में सामने आए लोगों के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।”

निर्माणाधीन हो रहा था रेलवे पुल

दुर्घटना स्थल पर कई अन्य श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बैराबी को सैरांग से जोड़ने वाला रेलवे पुल निर्माणाधीन था। दुर्घटना स्थल आइजोल से करीब 21 किमी दूर है।

Read More-साउथ के इस फेमस एक्टर ने उड़ाया चंद्रयान-3 का मजाक, पुलिस ले सकती है एक्शन, दर्ज हुई शिकायत

Exit mobile version