Home मनोरंजन ‘सोचो किसी पर क्या बीत रही होगी…’ रोते हुए मलाइका अरोड़ा को...

‘सोचो किसी पर क्या बीत रही होगी…’ रोते हुए मलाइका अरोड़ा को कैमरे में कैद करने पर वरुण धवन का पैपराजी पर फूटा गुस्सा

मलाइका मुंबई आई इसी दौरान पैपराजी ने उन्हें रोते हुए कैमरे में कैद कर लिया जिस पर अब वरुण धवन भड़क गए। वरुण धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पैपराजी की क्लास लगा दी है।

varun dhawan

Malaika Arora News: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने आज 11 सितंबर को छत से कूद कर आत्महत्या कर ली है। मलाइका अरोड़ा के पिता के निधन की खबर सुनते ही पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। घटना के समय मलाइका अरोड़ा पुणे में थी पिता के निधन की खबर सुनते ही मलाइका मुंबई आई इसी दौरान पैपराजी ने उन्हें रोते हुए कैमरे में कैद कर लिया जिस पर अब वरुण धवन भड़क गए। वरुण धवन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर करते हुए पैपराजी की क्लास लगा दी है।

पैप्स पर भड़के वरुण धवन

जब मलाइका अरोड़ा मुंबई आई और वह अपने घर के अंदर जाने लगी उसे दौरान कुछ लोगों ने उनका वीडियो बना लिया। जिस पर अब वरुण धवन ने नाराजगी जाहिर की है। वरुण धवन ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा,”शोक मना रहे लोगों के चेहरे पर कैमरा घुमाना सबसे असंवेदनशील बात है, प्लीज सोचें कि आप लोग क्या कर रहे हैं या जब आप ऐसा करते हैं तो किसी पर क्या बीत रही होगी। मैं समझता हूं कि यह काम है लेकिन कभी-कभी कोई दूसरा इंसान इससे सहमत नहीं हो सकता है। इंसानियत के नाते।”

घर के बालकनी में कूद कर की खुदकुशी

मलाइका अरोड़ा के सौतेले पिता अनिल अरोड़ा ने बांद्रा वाले घर की बालकनी में कूद कर आत्महत्या कर ली। यह घटना करीब सुबह 9:00 की बताई जा रही है। पिता की मौत की खबर सुनते ही मलाइका अरोड़ा आनन -फानन में मुंबई आई। इस दौरान मलाइका अरोड़ा के चेहरे पर गम साफ देखने को मिल रहा था। पिता की मौत से मलाइका अरोड़ा टूट गई है। इस दुखद घड़ी में मलाइका अरोड़ा का पूरा एक्स ससुराल उनके साथ खड़ा रहा।

Read More-‘बालकनी से नीचे देखा तो…’, मलाइका अरोड़ा की मां ने बयां की पति की खुदकुशी की पूरी कहानी

Exit mobile version