Urfi Javed: टेलीविजन की मशहूर अदाकारा ऊर्फी जावेद सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए कब क्या कर दें किसी को भी नहीं पता रहता है। ऊर्फी जावेद हमेशा अपने अजीबोगरीब फैशन सेंस की वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। लेकिन इसी बीच ऊर्फी जावेद इतनी एक ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसके बाद एक्ट्रेस मुसीबत में पड़ गई है। ऊर्फी जावेद के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एक बड़ा एक्शन लिया है।
ऊर्फी जावेद के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन
आपको बता दे कि बीती शाम मुंबई पुलिस की तरफ से एक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। मुंबई पुलिस ने ऊर्फी जावेद के फेक अरेस्ट के वीडियो का एक स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा “सस्ते प्रचार के लिए कोई देश के कानून का उल्लंघन नहीं कर सकता! अश्लीलता के मामले में मुंबई पुलिस के कथित तौर पर महिला को अरेस्ट किए जाने का वायरल वीडियो सच नहीं है।” मुंबई पुलिस ने ऊर्फी जावेद पर सिंबल और वर्दी के गलत इस्तेमाल पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
क्या है पूरा मामला?
आपको बता दे कि बीते दिनों ऊर्फी जावेद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें दो महिला कांस्टेबल ऊर्फी जावेद को उनके छोटे कपड़े पहनने के कारण हिरासत में लेटी हुई नजर आ रही थी। इसके बाद दो महिला कांस्टेबल ऊर्फी जावेद को एक काले रंग की गाड़ी में बिठाकर ले जाती हैं इस गाड़ी पर पुलिस भी लिखा होता है। इसके बाद पुलिस ने एक्शन लेते हुए उस गाड़ी को भी जप्त कर लिया है।
Read More-मन्नत के सामने फैंस के साथ हुई बड़ी घटना, 30 मोबाइल हुए चोरी