Ambani Ganpati Celebration: गणेश चतुर्थी 2026 के अवसर पर अंबानी परिवार ने मुंबई स्थित अपने घर ‘एंटीलिया’ में भव्य गणपति उत्सव का आयोजन किया। 14 सितंबर को हुए इस समारोह में बॉलीवुड, खेल और उद्योग जगत की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
परिवार संग पहुंचे सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) भी पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के साथ गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे। सचिन लाल रंग के कुर्ते में नजर आए, जबकि अर्जुन ने नीले रंग का कुर्ता पहना था। पूरे परिवार ने पारंपरिक परिधान में समारोह की शोभा बढ़ाई।
The entire Tendulkar family came to seek Ganpati Bappa’s blessings Sachin Tendulkar, Arjun Tendulkar, and Sara Tendulkar.❤️🙏 pic.twitter.com/RZjyZKmJLC
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 14, 2026
It looks like Sara Tendulkar’s love for her brother Arjun has reduced a little after her sister-in-law came into his life. During the photo pose, when Arjun came to stand next to Sara, she called her sister-in-law and asked Arjun to stand on the other side.😂❤️ pic.twitter.com/o0qtnS757V
— 𝐑𝐮𝐬𝐡𝐢𝐢𝐢⁴⁵ (@rushiii_12) September 14, 2026
सारा और सानिया के लुक ने खींचा ध्यान
सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) और उनकी भाभी सानिया चंडोक ने साड़ी पहनकर सभी का ध्यान आकर्षित किया। सारा हल्के हरे रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं सानिया ने गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी। दोनों का पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया।
ननद-भाभी की बॉन्डिंग भी दिखी
फोटो खिंचवाने के दौरान सारा ने सानिया को अपने पास बुलाकर साथ खड़े होने के लिए कहा। इस छोटे से पल ने दोनों के बीच की अच्छी बॉन्डिंग को दिखाया। समारोह में सलमान खान, सैफ अली खान, करीना कपूर और कैटरीना कैफ समेत कई सितारे भी नजर आए।
