Home मनोरंजन लंदन की सड़कों पर गुनगुनाती दिखी प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी,...

लंदन की सड़कों पर गुनगुनाती दिखी प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी, वीडियो देखकर गदगद हुए फैंस

प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं। इन्हीं में से फैंस को एक वीडियो बहुत ही प्यारा लगा है जिसमें प्रियंका की बेटी गुनगुनाती हुई नजर आ रही है।

priyanka chopra

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में फिल्म ‘सिटाडेल सीजन 2’ की शूटिंग कर रही है। बिजी शेड्यूल के बीच प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ मौज मस्ती भी कर रही हैं। जिसकी कुछ तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। इन्हीं में से कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा के साथ टाइम स्पेंड करती हुई नजर आ रही हैं। इन्हीं में से फैंस को एक वीडियो बहुत ही प्यारा लगा है जिसमें प्रियंका की बेटी गुनगुनाती हुई नजर आ रही है।

पापा की तरह गुनगुनाती दिखी मालती

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने लंदन वाले घर में रह रही हैं। जहां से कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। एक वीडियो में मालती और प्रियंका चोपड़ा लंदन की सड़कों पर घूमती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान मालती अपने पापा की तरह गाना गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी मां की उंगली थामीं हुई थी। कुछ तस्वीरों में प्रियंका अपनी बेटी को झूला झूलते हुए नजर आ रही हैं। वहीं कई जगह पर वह पोज देती हुई नजर आ रही है।

मस्ती के पलों को कैमरे में किया कैद

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी के साथ बिताए पलों को कैमरे में कैद कर लिया है। कभी वह अपनी बेटी के साथ फ्लाइट के अंदर बैठी हुई नजर आ रही हैं कहीं वह बेटी के साथ कार की सवारी भी कर रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए उसका ब्यौरा भी कैप्शन में दिया है।

Read More-‘मुझे भगौड़ी चाहिए..’आखिरकार सलमान खान ने शादी को लेकर कर दिया चौंकाने वाला खुलासा

Exit mobile version