Home मनोरंजन ऋतिक रोशन के साथ पर्दे पर रोमांस करती नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा,...

ऋतिक रोशन के साथ पर्दे पर रोमांस करती नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा, ‘कृष 4’ में हो रही एक्ट्रेस की एंट्री

ऋतिक रोशन की फिल्म 'कृष 3' के 12 साल बाद इस साल इसकी चौथी इंस्टॉलमेंट की ऑफिशल अनाउंसमेंट की गई है। फिल्म में लीड रोल करने के साथी ऋतिक रोशन निर्देशन की कमान भी संभालेंगे। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म में कम बैक करने जा रही हैं।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रोमांस करते हुए नजर आएंगे। ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कृष 3’ के 12 साल बाद इस साल इसकी चौथी इंस्टॉलमेंट की ऑफिशल अनाउंसमेंट की गई है। फिल्म में लीड रोल करने के साथी ऋतिक रोशन निर्देशन की कमान भी संभालेंगे। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी इस फिल्म में कम बैक करने जा रही हैं।

‘कृष 4’ में नजर आएंगी प्रियंका

प्लीज जानकारी के अनुसार कृष 4 में प्रियंका चोपड़ा प्रिया के किरदार में नजर आने वाली है सूत्रों के मुताबिक ऋतिक रोशन और आदित्य चोपड़ा ने प्रियंका चोपड़ा को लीड एक्ट्रेस के लिए चुना है। प्रियंका और ऋतिक रोशन पहले भी फिल्म पर काम कर चुके हैं और उनकी ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री कॉपी अच्छी है। प्रियंका ऋतिक रोशन के साथ कोई मिल गया से लेकर कृष,कृष 3 में देखा गया था अब प्रियंका और ऋतिक रोशन कृष 4 में नजर आएंगे।

फिल्म का निर्देशन करेंगे ऋतिक रोशन

वही आपको बता दे दिलचस्प बात यह है कि ऋतिक रोशन कृष 4 को निर्देशन भी करेंगे। 28 मार्च को राकेश रोशन ने अनाउंसमेंट की थी कि उनके बेटे ऋतिक रोशन कृष 4 में अभिनय करने के साथ-साथ निर्देशन भी करेंगे। उम्मीद की जा रही थी या फिल्म 2026 में रिलीज हो सकती है।

Read More –पति से तलाक के बाद सुष्मिता सेन की एक्स भाभी ने छोड़ा मुंबई, कपड़े बेचकर गुजार रही जिंदगी

Exit mobile version