Sonakshi Sinha Viral Video: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) इन दिनों वेकेशन पर गए हुए हैं। दोनों वेकेशन से लगातार सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। अब इसी भी सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों की रूह कांप का गई है। इस वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा के कमरे के बाहर शेर दहाड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। शेर की दहाड़ सुनते ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की नींद खुल गई।
सोनाक्षी सिन्हा के कमरे के बाहर दहाड़ा शेर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है इस वीडियो को खुद कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनाक्षी गिलास रूम में अपने बिस्तर पर कंबल पर बैठी नजर आ रही हैं। तभी एक शेर कांच के सामने आकर दहाड़ने लगता है जहीर ने अपने फोन से सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो बनाया है जिसमें वह शेर की दहाड़ को रिकॉर्ड कर रही थी। सोनाक्षी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘आज सुबह 6:00 का अलार्म।’ सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के इस वीडियो पर फैंस ढेर सारे कॉमेंट कर रहे हैं।
सोनाक्षी और जहीर ने की थी रजिस्टर्ड मैरिज
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने घर पर एक सिंपल और प्राइवेट सेरेमनी में रजिस्टर्ड मैरिज की थी। क्योंकि सोनाक्षी सिन्हा हिंदू धर्म की थी और जहीर इकबाल मुस्लिम धर्म के थे तो दोनों ने दोनों ही धर्म को छोड़कर कोर्ट मैरिज करने का फैसला किया। हाल ही में कुमार विश्वास ने उनकी शादी को लेकर कुछ ऐसा कह दिया जिस पर सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने करारा जवाब दिया था।
Read More-अंबानी फैमिली के इवेंट में सलमान खान ने की शिरकत, बड़ी बहू श्लोका मेहता को लगाया गले, वीडियो वायरल