Rupal Tyagi: टेलीविजन का पॉपुलर शो ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ दर्शकों का काफी पसंदीदा सीरियल रहा है। इस शो के हर किरदार ने अपनी दमदार एक्टिंग से सभी का दिल जीत लिया था। अपने चुलबुले अंदाज से सपने सुहाने लड़कपन के में गुंजन का किरदार निभाने वाली रूपल त्यागी के बारे में बात करने जा रहे हैं। रूपल त्यागी को टीवी की प्रीति जिंटा भी कहा जाता है। गुंजन का किरदार निभाकर घर-घर में पॉपुलर हुई रूपल त्यागी ने बहुत कम उम्र से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि इस समय रूपल त्यागी बड़े पर्दे से गायब चल रही है। चलिए आपको बताते हैं आखिर कितना बदल गया है सपने सुहाने लड़कपन की गुंजन का लुक।
अब ऐसी दिखती है सफेद सुहाने लड़कपन की गुंजन
टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री रूपल त्यागी ने इस समय एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है। पिछले काफी समय से रूपल त्यागी छोटे पर्दे से गायब है। सुपर त्यागी ने अपने करियर की शुरुआत ‘हमारी बेटियों का विवाह’ से की थी। इसके अलावा रूपल ने ‘कसम से’, ‘एक नई छोटी सी जिंदगी’ और ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेरा है। उन्होंने रियलिटी टेलीविजन शो ‘झलक दिखला जा’ के आठवें सीजन में हिस्सा लिया था। वही आपको बता दे रूपल त्यागी कल का काफी बदल गया है अब वह पहले से अलग दिखती है।
कोरियोग्राफी भी कर चुकी है रूपल त्यागी
आपको बता दे रूपल त्यागी भूल भुलैया के गाने मेरे ढोलना पर बॉलीवुड कोरियोग्राफी पोनी वर्मा को असिस्ट किया था। विद्या बालन और शाहिद कपूर जैसे स्टार्स के लिए भी रूपल त्यागी कोरियोग्राफर कर चुकी हैं। रूपल त्यागी ने ‘सपने सुहाने लड़कपन के’ में गुंजन का किरदार निभा कर अच्छी खासी पहचान बना ली है।
