Alia -Ranbir: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इस वक्त अपने नए घर को बनवाने के लिए काफी जोरों से लगे हुए हैं। उनके फैंस भी उनके नए घर के बनकर तैयार होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अभी हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को मुंबई में अपने नए घर का दौरा करते हुए देखा गया है। इस दौरान रणबीर और आलिया के अलावा उनकी मां नीतू कपूर भी नजर आई है। इस दौरान की कई सारी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
पति के साथ नया घर देखने पहुंची आलिया
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर और सास नीतू कपूर के साथ मुंबई में बना रहे अपने नए अंडर कंस्ट्रक्शन घर का जायजा लेने पहुंची थी। इस दौरान की कई सारी तस्वीर सामने आई है जिसमें रणबीर कपूर व्हाइट टी शर्ट के साथ जींस और सिर पर टोपी लगाए नजर आ रहे हैं। वही आलिया भट्ट बिल्डिंग के अंदर जाती हुई नजर आ रही है इसके अलावा उनके आसपास कुछ लोग भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान आलिया भट्ट बहुत ही सिंपल लुक में नजर आ रही थी आलिया ने ब्रेक ट्रेक जैकेट के साथ ब्लैक लगी कैरी की हुई थी। साथी उन्होंने अपने बालों को बांधा हुआ है और बिना मेकअप लुक में नजर आ रही हैं।
बेटे और बहू के साथ कैजुअल लुक में पहुंची नीतू
बेटे रणबीर कपूर और बहू आलिया भट्ट के साथ नीतू कपूर नए घर का काम देखने के लिए बहुत ही कैजुअल लुक में पहुंची हैं। उन्होंने ब्लैक सनग्लासेस भी कैरी किया हुआ था और बिना मेकअप लुक में गाड़ी के पास खड़ी नजर आ रही हैं। आपको बता दे आलिया और रणवीर ने बांद्रा में 15 मंजिला टावर से 5 मंजिलें कपूर परिवार के लिए रिजर्व रखी है।