Home मनोरंजन बादशाह ने वीडियो शेयर करते हुए कर दी ऐसी गलती, लोगों ने...

बादशाह ने वीडियो शेयर करते हुए कर दी ऐसी गलती, लोगों ने किया ट्रोल, फिर सुधारा

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सिंगर बादशाह ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें बादशाह से बहुत बड़ी गलती हो गई जिसके बाद लोगों ने बादशाह को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है।

Badshah

Badshah Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री में बादशाह आज किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है बादशाह ने अपनी आवाज के दम पर करोड़ों लोगों को दीवाना बना रखा है। बादशाह को आज के समय में एक्टिंग जगत के सबसे फेमस सिंगर में गिना जाता है। आपको बता दे कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस सिंगर बादशाह ने हाल ही में अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें बादशाह से बहुत बड़ी गलती हो गई जिसके बाद लोगों ने बादशाह को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया है।

बादशाह ने शेयर किया पुराना वीडियो

फेमस सिंगर बादशाह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और वह आए दिन अपने नए-नए गाने सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इसी बीच सिंगर बादशाह ने अपनी सोशल मीडिया की इंस्टाग्राम आईडी से एक अपना पुराना फनी वीडियो शेयर किया जिसमें वह गोलगप्पे खाता नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए बादशाह ने लिखा “ये वीडियो आस्था गिल ने 11 अप्रैल 2021 को बनाया था।” वीडियो में बादशाह में साल 2021 की जगह पर साल 2011 कर दिया था। फिर लोगों ने वीडियो पर खूब कमेंट किया और बादशाह को अपनी गलती सुधारनी पड़ी।

लोगों ने किया ट्रोल

एक सोशल मीडिया यूजर ने बादशाह के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि “2011 में कौन सा यूपीआई था भाई।” वही एक दूसरे यूज़र ने सोशल मीडिया पर लिखा “2011 में ऑनलाइन पेमेंट था क्या?” इसके बाद बादशाह ने अपने कैप्शन को सुधार दिया और लिखा “कर दिया यार 2021, टाइपो था।” इस वीडियो के कारण बादशाह एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गए हैं।

Read More-‘जब आप अपमानित महसूस करें तो…’ करोड़ों की संपत्ति कुर्क होने के बाद शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा का पोस्ट हुआ वायरल

Exit mobile version