Home मनोरंजन विराट कोहली के लिए इस साल अनुष्का शर्मा ने नहीं करवा चौथ...

विराट कोहली के लिए इस साल अनुष्का शर्मा ने नहीं करवा चौथ का व्रत? वायरल हो रहा एक्ट्रेस का वीडियो

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ कृष्ण दास कीर्तन में नजर आई हैं।

Virat Kohli and Anushka Sharma

Anushka Sharma Karwa Chauth: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सभी सुहागिनों की तरह हर साल करवा चौथ का त्योहार सेलिब्रेट करती हैं। हालांकि इस बार लग रहा है कि अनुष्का शर्मा ने करवा चौथ का व्रत नहीं रखा है। क्योंकि वह पति विराट के साथ कहीं और ही नजर आई हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ कृष्ण दास कीर्तन में नजर आई हैं।

पति के साथ स्पाॅट की गई अनुष्का शर्मा

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सामने आई हैं। जिसमें अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ वेन्यू पर कीर्तन गाती हुई नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा बहुत ही सिंपल अंदाज में नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा का यह वीडियो देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस ने विराट कोहली के लिए करवा चौथ का व्रत नहीं रखा। वही फैंसी इस बात पर भी ध्यान दे रहे हैं कि अनुष्का शर्मा इस समय इंडिया में है। वह अपने पति विराट कोहली को टेस्ट सीरीज खेलने के दौरान सपोर्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

अकाय के जन्म के बाद लंदन में शिफ्ट हुई अनुष्का

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा बेटे अकाय के जन्म के बाद लंदन ने शिफ्ट हो गई हैं। अनुष्का शर्मा ने इसी साल अपने बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम अकाय रखा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक बेटी भी है जिसका नाम वामिका कोहली है। बेटे के जन्म के बाद अनुष्का शर्मा बहुत कम स्पाॅट की जाती हैं।

Read More-मजदूरों के साथ जमीन पर सोते दिखे सुनील ग्रोवर, भड़के लोगे बोले ‘इतना दिखावा करने की क्या जरूरत…’

Exit mobile version