Home मनोरंजन रतन टाटा के निधन के बाद अनुष्का शर्मा ने शेयर कर दी...

रतन टाटा के निधन के बाद अनुष्का शर्मा ने शेयर कर दी रुला देने वाली तस्वीर, देख कर नम हुई लोगों की आंखें!

अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट को देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं। अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर को लोग रतन टाटा और उनके असिस्टेंट शांतनु नायडू से जोड़कर देख रहे हैं।

anushka sharma

Anushka Sharma: दिग्गज बिजनेसमैन रतन टाटा के निधन के बाद पूरा देश सदमे में है। उनके जाने के बाद हर कोई उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहा है। वही अवीसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक और तस्वीर शेयर कर दी है। अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट को देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं। अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर को लोग रतन टाटा और उनके असिस्टेंट शांतनु नायडू से जोड़कर देख रहे हैं।

अनुष्का शर्मा ने शेयर की इमोशनल तस्वीर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ घंटे पहले ही दिवंगत रतन टाटा को सम्मान देने के लिए एक तस्वीर शेयर की है। इसमें एक स्केच शेयर किया गया है। जिसमें एक यंग लड़का एक बुजुर्ग आदमी को छाते से बारिश से बचा रहा है। स्केच के साथ उन्होंने कैप्शन में सिर्फ एक दिल का इमोटिकॉन पोस्ट किया है। हालांकि इस पोस्ट के साथ उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिखा लेकिन इस पोस्ट पर फैंस लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

लोगों को दिखी रतन टाटा और शांतनु की झलक

अनुष्का शर्मा की इस तस्वीर में लोगों को रतन टाटा और उनके असिस्टेंट शांतनु नायडू की झलक दिखी है। एक यूजर ने लिखा,’छाता वाला आदमी शांतनु नायडू है और बूढ़ा व्यक्ति रतन टाटा है, मूल रूप से शांतनु ने अपना सब कुछ टाटा को समर्पित कर दिया और रतन टाटा की मृत्यु के बाद सीईओ बनने की अच्छी स्थिति में शांतनु नायडू है लेकिन किसी कारण से उन्हें सीईओ नहीं बनाया गया और नोएल टाटा को यह जगह दे दी गई। इसीलिए अनुष्का शर्मा ने यह पोस्ट किया…। इसी तरह फैंस अनुष्का शर्मा की इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।

Read More-रोहित शर्मा के घर आने वाला है छोटा हिटमैन? क्या दूसरी बार पिता बनेंगे भारतीय कप्तान

Exit mobile version