Home मनोरंजन आरती सिंह ने हाथों में लगाई पिया के नाम की मेहंदी, कुछ...

आरती सिंह ने हाथों में लगाई पिया के नाम की मेहंदी, कुछ इस तरह सजी होने वाली दुल्हनिया

गोविंदा की भाजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह इस दौरान बहुत ही खूबसूरत लग रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Arti Singh Wedding

Aarti Singh: टीवी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री आरती सिंह बहुत जल्द दुल्हन बनने वाली है। आरती सिंह दीपक चौहान के साथ 25 अप्रैल को शादी करेगी। आरती सिंह की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो चुके हैं। अब इसी बीच आरती सिंह की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें होने वाली दुल्हनिया बहुत ही खूबसूरत लुक में नजर आ रही हैं। गोविंदा की भाजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह इस दौरान बहुत ही खूबसूरत लग रही है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

आरती सिंह के हाथों में लगी मेहंदी

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री आरती सिंह की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो सामनेआया है। जिसमें देखा जा सकता है की आरती सिंह पर्पल कलर का आउटफिट पहने हुए दिखाई दे रही हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने चश्मा भी लगाया हुआ है जो उनको और ज्यादा गॉर्जियस बना रहा है। दीपक चौहान के नाम की मेहंदी लगाकर आरती सिंह काफी खुश दिखाई दे रही हैं। मेहंदी फंक्शन में आरती सिंह ‘याद पिया की आने लगी’, ‘हाय भीगी भीगी रातों में’ गाने पर डांस भी करती हुई नजर आ रही हैं।

ननद की शादी में खूबसूरत दिखी कश्मीरा शाह

कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह अपनी ननद आरती सिंह की शादी में बहुत ही खूबसूरत लुक में दिखाई दे रही हैं। अपनी ननद के मेहंदी फंक्शन में कश्मीरा शाह का लुक काफी अच्छा लग रहा था।

Read More-बादशाह ने वीडियो शेयर करते हुए कर दी ऐसी गलती, लोगों ने किया ट्रोल, फिर सुधारा

Exit mobile version