Home क्रिकेट T20 World Cup में कैसा होगा भारत का टॉप-3? इरफान पठान ने...

T20 World Cup में कैसा होगा भारत का टॉप-3? इरफान पठान ने बताए नाम

इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने t20 विश्व कप 2024 में भारत की टॉप 3 के बारे में बताया है। जिसमें इरफान पठान ने इन खिलाड़ियों को शामिल किया है।

rohit and virat

T20 World Cup: आईपीएल 2024 पर भारतीय टीम के सिलेक्टर्स की तीखी निगाह बनी हुई है। क्योंकि भारतीय टीम का सिलेक्शन T20 विश्व कप 2024 के लिए आईपीएल 2024 से ही होगा। क्योंकि आईपीएल भी T20 फॉर्मेट में खेला जाता है और t20 विश्व कप आईपीएल के तुरंत बाद खेला जाएगा। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान ने t20 विश्व कप 2024 में भारत की टॉप 3 के बारे में बताया है। जिसमें इरफान पठान ने इन खिलाड़ियों को शामिल किया है।

इरफान पठान ने चुनी भारत की टॉप 3

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान सोशल मीडिया पर आए दिन क्रिकेट को लेकर अपनी राय देते रहते हैं। हाल ही में इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर t20 विश्व कप में भारत की टॉप 3 के बारे में शेयर किया है। इरफान पठान के अनुसार सिलेक्टर्स को t20 विश्व कप 2024 में टॉप थ्री बल्लेबाजों में रोहित शर्मा और यशस्वी के साथ विराट कोहली को मौका देना चाहिए। इरफान पठान ने सोशल मीडिया पर लिखा-

“1) रोहित शर्मा (फॉर्म में भी और कप्तान भी)

2) यशस्वी जायसवाल (कहा जा रहा था कि उन्हें वहां होना चाहिए क्योंकि वह आईपीएल से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे)

3) विराट कोहली (उनकी जगह या स्ट्राइक रेट के बारे में कोई सवाल नहीं होना चाहिए। T20 इंटरनेशनल में उनका स्ट्राइक रेट 138+ जोकि क्रिस गेल के +51 औसत से बेहतर है। इस आईपीएल सीजन में उनका स्ट्राइक रेट 150 है।

आपके विचार???”

शतक के साथ यशस्वी ने ठोकी दावेदारी

यशस्वी जायसवाल का आईपीएल 2024 में बल्ला नहीं चल रहा था लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाकर फिर से फॉर्म में वापसी कर ली है। इसके साथ बात फिर से T20 विश्व कप के लिए दावेदार बन गए हैं। विराट कोहली आईपीएल 2024 के टॉप स्कोरर रहे हैं इस कारण उनका खेलना लगभग तय हो चुका है। रोहित शर्मा के कप्तान ही है और वह अच्छी लय में भी हैं।

Read More-हमारा कैप्टन कैसा, हो रोहित शर्मा जैसा हो… हिटमैन को देख फैंस ने लगाए नारे, देखें वीडियो

Exit mobile version