Home मनोरंजन धर्मेंद्र के घर आया ‘नन्हा मेहमान’, खुद एक्टर ने शेयर की गुड...

धर्मेंद्र के घर आया ‘नन्हा मेहमान’, खुद एक्टर ने शेयर की गुड न्यूज

धर्मेंद्र अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर छोटी से छोटी चीज बड़ी से बड़ी चीज शेयर करते रहते हैं। अब इसी बीच धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है।

Dharmendra

Dharmendra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र आखरी बार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आ चुके हैं। धर्मेंद्र ने शबाना आजमी के साथ इस फिल्म में किसिंग सीन देखकर तहलका मचा दिया था। धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर छोटी से छोटी चीज बड़ी से बड़ी चीज शेयर करते रहते हैं। अब इसी बीच धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है। धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

धर्मेंद्र के घर नन्हे मेहमान ने दिया जन्म

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता धर्मेंद्र को खेती-बड़ी करने का काफी शौक है। धर्मेंद्र के फार्म हाउस पर गाय बैलों की भी कमी नहीं है। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ एक क्यूट तस्वीर शेयर की है जिसमें बताया है कि उनके घर में नया मेहमान आया है। धर्मेंद्र के घर में यह नया मेंबर एक बछिया है जो अभी-अभी पैदा हुई है। गाय ने एक बछिया को जन्म दिया है जिसकी तस्वीर धर्मेंद्र ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा,’फ्रेंड्स हम पहले बछड़ा मांगते थे। अब ट्रैक्टर आ गए हैं अब हम बछिया के लिए दुआ मांगते हैं। मेरे घर अब प्यारी सी बछिया ने जन्म लिया है। धर्मेंद्र की इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं।

धर्मेंद्र का वर्क फ्रंट

धर्मेंद्र आखरी बार तेरी बातों में उलझा जिया में नजर आए थे। जिसमें उन्होंने शाहिद कपूर के दादा का रोल निभाया था।
धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म ‘इक्कीस’ है। इसमें अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत जैसे कलाकार अहम भूमिका में दिखाई देंगे। ये फिल्म साल 2025 तक सिनेमाघरों में आ सकती है।

Read More-6 साल बाद बेटी से मिले मोहम्मद शमी, तो गुस्से में बोली हसीन जहां ‘मुंह पर जूते पड़ेंगे…’

Exit mobile version