Home क्रिकेट फ्री में घर बैठे उठा पाएंगे Asia Cup 2023 के मैचों का...

फ्री में घर बैठे उठा पाएंगे Asia Cup 2023 के मैचों का लुफ्त, जाने कैसे

एशिया कप 2023 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। आप घर बैठे स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर टेलीविजन के जरिए एशिया कप 2023 के सभी मैच देख सकते हैं।

Asia Cup 2023: पाकिस्तान और श्रीलंका में एशिया कप 2023 के सभी मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम और नेपाल क्रिकेट टीम के बीच मैच से एशिया कप 2023 का आगाज होगा। एशिया कप 2023 का पहला मैच 30 अगस्त को खेला जाएगा। तो वही एशिया कप 2023 का आखरी और निर्णायक मुकाबला 17 सितंबर को होगा। अगर आप क्रिकेट फैंस हैं तो हम आपको एक बहुत बड़ी जानकारी देने जा रहे हैं। आप एशिया कप 2023 के सभी मैचों का लुफ्त घर बैठे उठा सकते हैं। इसके लिए आपको एक भी रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं होगी।

फ्री में देख पाएंगे एशिया कप 2023 के सभी मैच

आपको बता दें एशिया कप 2023 के सभी मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। आप घर बैठे स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर टेलीविजन के जरिए एशिया कप 2023 के सभी मैच देख सकते हैं। इसके अलावा क्रिकेट फैंस अपने मोबाइल पर फ्री एशिया कप का लुक उठा सकते हैं। इसके लिए क्रिकेट फैंस को किसी भी खर्च की जरूरत नहीं होगी। asia cupक्योंकि इस बार डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने एक बहुत बड़ा ऐलान किया है। आप एशिया कप 2023 के सभी मैच फ्री में अपने मोबाइल के जरिए डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। इसके लिए कोई भी सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं होगी।

2 सितंबर को होगा भारत-पाकिस्तान का महा मुकाबला

आपको बता दे कि एशिया कप 2023 में भारतीय क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक दूसरे का सामना करती हुई नजर आएंगे। भारतीय टीम श्रीलंका में पाकिस्तान के खिलाफ 2 सितंबर को मैच खेल कर एशिया कप में अपना आगाज करने जा रही है। 2 सितंबर को आप भारत और पाकिस्तान का महा मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:00 बजे से देख सकते हैं।

Read More-Asia Cup 2023 में मौका मिलते ही इस खिलाड़ी ने भारी हुंकार, खेली 199 रनों की पारी

Exit mobile version