Home क्रिकेट फिर से आया वायरस का खतरा, Asia Cup 2023 से पहले ये...

फिर से आया वायरस का खतरा, Asia Cup 2023 से पहले ये 2 खिलाड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव!

साल 2023 में आईसीसी द्वारा दो बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए गए हैं। भारत में विश्व कप से पहले श्रीलंका और पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन रखा गया है। लेकिन इसी बीच दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

corona

Asia Cup 2023: साल 2020-21 में कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया में अपने पैर पसार दिए थे। कोरोना महामारी के कारण पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। कोरोना का असर साल 2020-21 में क्रिकेट पर भी देखने को मिला था। कोरोना के कारण T20 वर्ल्ड कप प्रभावित हुआ था। आपको बता दें कि साल 2023 में आईसीसी द्वारा दो बड़े टूर्नामेंट आयोजित किए गए हैं। भारत में विश्व कप से पहले श्रीलंका और पाकिस्तान में एशिया कप का आयोजन रखा गया है। लेकिन इसी बीच दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

दो खिलाड़ी हुए कोरोना पॉजिटिव!

श्रीलंका से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है। जिसे सुनकर पूरा क्रिकेट जगत चिंता में पड़ सकता है। श्रीलंका की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि श्रीलंका क्रिकेट टीम के दो खतरनाक खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। आपको बता दे की रिपोर्ट में कहा गया है कि श्रीलंका क्रिकेट टीम के खतरनाक खिलाड़ी अविष्का फर्नांडों और कुसल परेरा कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इन खिलाड़ियों ने हाल ही में कोरोना की जांच कराई थी। जिसमें कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई है।

अभी तक नहीं किया टीम का ऐलान

एशिया कप 2023 शुरू होने को सिर्फ 5 दिन ही बचे हैं। लेकिन अभी तक श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की तरफ से श्रीलंका टीम का ऐलान एशिया कप के लिए नहीं किया गया है। अगर यह तो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव होते हैं तो श्रीलंकाई टीम को बहुत बड़ा झटका उठाना पड़ सकता है। आपको बता दे कि श्रीलंकाई टीम एशिया कप की दूसरी सबसे सफल टीम मानी जाती है। क्योंकि भारत के बाद एशिया कप को सबसे ज्यादा जीतने का रिकार्ड श्रीलंका के नाम दर्ज हैm श्रीलंका ने साल 2022 में भी एशिया कप का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

Read More-फ्री में घर बैठे उठा पाएंगे Asia Cup 2023 के मैचों का लुफ्त, जाने कैसे

Exit mobile version