Home क्रिकेट दुबई में दहाड़ी भारतीय शेरनी, महिला T20 विश्व कप में पाकिस्तान को...

दुबई में दहाड़ी भारतीय शेरनी, महिला T20 विश्व कप में पाकिस्तान को 6 विकेट से धोया

भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला t20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारतीय महिला टीम को T20 विश्व कप में पहली जीत मिली है।

Ind vs Pak

Ind vs Pak: दुबई में आईसीसी की तरफ से महिला t20 विश्व कप का आयोजन किया गया है। महिला t20 विश्व कप का आज सबसे बड़ा मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला t20 विश्व कप 2024 में पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम को 6 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ भारतीय महिला टीम को T20 विश्व कप में पहली जीत मिली है।

भारतीय महिला गेंदबाजों ने मचाया गदर

पाकिस्तान महिला टीम को पहले भारतीय महिला टीम के खिलाफ बल्लेबाजी का मौका मिला था जिसमें पाकिस्तान की महिला टीम में भारत के खिलाफ 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 105 रन बना पाए। इस दौरान पाकिस्तान महिला टीम निदा दर ने 28 रन की सबसे बड़ी पारी खेली है तो वहीं ओपनर बल्लेबाज मोनीबा अली ने भी 17 रन की दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली है। इस दौरान भारत के लिए गेंदबाजी में अरुंधति रेड्डी ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। दो विकेट श्रेयंका पाटिल के भी खाते में गए हैं।

6 विकेट से जीती भारतीय टीम

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को पाकिस्तान के खिलाफ बहुत ही छोटा सा लक्ष्य मिला था। इसके बाद दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने 108 रन चार विकेट के नुकसान पर बना दिए इसी के साथ भारतीय टीम ने पाकिस्तान टीम को महिला T20 विश्व कप में 6 विकेट से हरा दिया है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह t20 विश्व कप में पहली जीत है और टीम इंडिया ने जीत का खाता खोल लिया है।

Read More-T20 WC में आज होगा Ind vs Pak का महा मुकाबला, पाकिस्तान से भिड़ेंगी भारतीय बेटियां

Exit mobile version