Thursday, November 13, 2025

2019 के न्यूजीलैंड ने दिया था भारत को गहरा घाव, जिसे कभी नहीं भूल पाएंगे करोड़ भारतीय फैंस

World Cup: वनडे क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम सिर्फ दो बार ही विश्व विजेता बन पाई है। भारतीय टीम ने पहली बार कपिल देव की कप्तानी में 1983 में पहला विश्व कप जीता था जिसके बाद टीम इंडिया ने साल 2011 में आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में वनडे वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इसके बाद अब कप्तान रोहित शर्मा के पास भी इतिहास रचने का शानदार मौका है। लेकिन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम ने भारत को एक बार नहीं बल्कि दो बार चैंपियन बनने से रोका है और करोड़ों भारतीय फैंस का दिल तोड़ा है।

2019 में न्यूजीलैंड से हारी थी टीम इंडिया

इस बार की तरह 4 साल पहले 2019 के वनडे विश्व कप के सेमी फाइनल मुकाबले में भी भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से हुआ था। वनडे विश्व कप 2019 के टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 239 रनों का स्कोर बनाया था। इसके बाद भारतीय टीम के सभी बल्लेबाज महज 221 रन ही बना पाए थे जिस कारण टीम इंडिया को 2019 के सेमीफाइनल में 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारतीय टीम की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे और महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हो गए थे जो कि महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी मैच साबित हुआ था जिसके बाद धोनी ने संन्यास ले लिया।

एक बार फिर होगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल

एक बार फिर से 4 साल बाद वनडे विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम का सामना न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम से हुआ है। लेकिन इस बार भारतीय टीम न्यूजीलैंड टीम पर हावी हो सकती है क्योंकि टीम इंडिया ने अपने सभी लीग स्टेज के मुकाबले में शानदार जीत हासिल की है। इस समय टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी बहुत ही शानदार फार्म में भी चल रहे है।

Read More-IND vs NZ: सेमी फाइनल में बल्लेबाजों का रहेगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे धमाल, जाने कैसा रहेगा वानखेड़े की पिच का मिजाज

Hot this week

Exit mobile version