Hardik Pandya Injury Update: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की फिटनेस को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैर की मांसपेशियों में चोट के कारण उनकी वापसी में अभी लंबा समय लग सकता है। ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि हार्दिक मैदान पर कब लौटेंगे और क्या वह IPL 2027 से पहले क्रिकेट खेल पाएंगे?
हार्दिक की चोट ने बढ़ाई चिंता, रिकवरी में लग सकता है समय
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) फिलहाल बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें पिंडली के अंदरूनी हिस्से में स्ट्रेस इंजरी हुई है। 
न्यूजीलैंड दौरे से लेकर दूसरी सीरीज तक छा सकता है चोट का असर
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की चोट का असर भारतीय टीम के आगामी कार्यक्रम पर भी पड़ सकता है। रिपोर्ट्स में आशंका जताई गई है कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे।
क्या IPL 2027 में ही दिखेंगे हार्दिक?
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)की वापसी में देरी हुई तो IPL 2027 से पहले उन्हें मैदान पर देखना मुश्किल हो सकता है। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि वह पूरे सीजन से बाहर रहेंगे या उससे पहले फिट हो जाएंगे।
Read More-रामायण को लेकर बड़ा ऐलान! इस राज्य में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की फिल्म, जानें कब होगी रिलीज