Thursday, November 13, 2025

IPL 2025 का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे Hardik Pandya, लगा एक मैच का बैन

Hardik Pandya: मुंबई इंडियंस का सफर आईपीएल 2024 में अब समाप्त हो चुका है आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के सभी खिलाड़ी खेलते हुए नजर आए थे। लेकिन आईपीएल 2024 के आखिरी मैच में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को बड़ा झटका दे दिया गया है। क्योंकि हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2025 के पहले मैच से बैन कर दिया गया है। हार्दिक पांड्या को इस वजह से इंडियन प्रीमियर लीग में बड़ी सजा सुनाई गई है।

हार्दिक पांड्या पर लगा बैन

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल 2024 में अपना आखिरी मैच कल 17 मई को खिला है। इस मैच के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को बड़ी सजा सुना दी गई है क्योंकि हार्दिक पांड्या को स्लो ओवर रेट की वजह से सजा सुनाई गई है हार्दिक पांड्या को स्लो ओवर रेट के कारण आईपीएल 2025 के पहले मैच से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह हार्दिक पांड्या का इस सीजन में आखिरी मैच था जिस कारण अब अगले सीजन का पहला मैच हार्दिक पांड्या नहीं खेल पाएंगे।

आखिरी मैच में भी हारी मुंबई

आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत सबसे खराब रही थी क्योंकि मुंबई ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी में हार के साथ शुरुआत की थी। लखनऊ के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में भी मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को आखिरी मैच में 18 रन से हरा दिया है।

Read More-‘मेरे घर पर पत्थर नहीं फेंक सकते…’ फैंस को लेकर ये क्या बोल गए कप्तान रोहित शर्मा?

Hot this week

Exit mobile version