Thursday, November 13, 2025

‘अब हम अयोध्या से मथुरा की ओर जाएंगे…’महाराष्ट्र में गरजे यूपी के सीएम योगी

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में लगे हुए है। अब इसी क्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र दौरे पर पहुंचे जहां पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने उत्तर मध्य मुंबई से बीजेपी के उम्मीदवार उज्जवल निकम के समर्थन में जनसभा की। उन्होंने कहा कि अब हम कृष्ण को इंतजार नहीं करवाएंगे अब हम अयोध्या से मथुरा की ओर जाएंगे। जो उत्साह पूरे देश में देखने को मिला है वह उत्साह महाराष्ट्र मुंबई में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के लोगों ने भी कहा जो दिल्ली में राज्य करेगा वह राम भक्त होगा। उज्जवल निकम राष्ट्रभक्त के रूप में हमारे बीच हैं।

विपक्ष पर बोला हमला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि,’कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कह रहे थे कि उनकी सरकार आएगी तो राम मंदिर को धुलवाएगी। अरे उत्तर प्रदेश की जनता तुम्हें उसे लायक ही नहीं छोड़ेगी कि तुम श्री अयोध्या जी पहुंच पाओगे। इंडिया गठबंधन के लिए यह चुनाव लूटने का एक माध्यम है। हमारे लिए यह चुनाव जनता जनार्दन की खुशहाली के लिए,भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने का एक संकल्प है। जो लोग कहते हैं कि पीएम मोदी ने क्या किया उनका सबसे पहले जवाब दीजिए मोदी जी ने 25 करोड लोगों को गरीबी से उबारा है।’

ये कांग्रेस महात्मा गांधी वाली कांग्रेस नहीं है-सीएम योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा,’यह नया भारत है। ये कांग्रेस महात्मा गांधी वाली कांग्रेस नहीं है। जिसको सरदार पटेल और लोकमान्य तिलक ने नेतृत्व दिया था। ये कांग्रेस सोनिया और कांग्रेस है, राहुल और कांग्रेस है। भारत के अंदर छत्रपति शिवाजी महाराज के द्वारा जी हिंदवी स्वराज की स्थापना की गई थी पीएम मोदी के नेतृत्व में अब वह बनकर रहेगा। कोई माई का लाल उसको रोक नहीं पाएगा।’

Read More-स्वाति मालीवाल केस में पुलिस ने लिया एक्शन, दिल्ली सीएम के पीए को किया गिरफ्तार

Hot this week

Exit mobile version